सिंगोली में आयोजित होने जा रहे पंचकल्याणक महोत्सव के लिए विभिन्न जनप्रतिनिधियों सहित सहकारिता मंत्री गौतम दक को दिया आमंत्रण।
राजस्थान के सहकारिता मंत्री गौतम दक को दिया आमंत्रण...
सिंगोली।आगामी दिनांक 02 अप्रैल 2026 से 07 अप्रैल 2026 तक सिंगोली में अर्हम योग प्रणेता परम पूज्य मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर जी महाराज के सानिध्य में आयोजित श्री जिनबिम्ब प्रतिष्ठा पंचकल्याणक महोत्सव के निमित प्रतिनिधि मंडल ने सहकारिता मंत्री गौतम दक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा चित्तौड़गढ़ सांसद सी पी जोशी, भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल, मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल, भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी, चित्तौड़गढ़ विधायक विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, पूर्व मंत्री धीरज गुर्जर, उदयपुर विधायक ताराचंद जैन, चित्तौड़गढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी, भीलवाड़ा भाजपा नेता कल्पेश चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया । सभी जनप्रतिनिधियों ने पंचकल्याणक में पहुंचने की स्वीकृति प्रदान करी।
प्रतिनिधि मंडल में सुनील जैन बोराव, पंकज हरसौरा बिजौलियां, महावीर धनोपिया झांतला, महावीर ठग थड़ोद, मुकेश सिलोरिया सिंगोली, राजकुमार सेठिया थड़ौद उपस्थित थे।
