सिंगोली में दशहरा उत्सव के दौरान आतिशबाजी से हादसा, महिलाओं व बच्चों पर उछला फटाखे का बारूद बच्चे गंभीर रूप से झुलसे महिलाओं के कपड़े जले।
सिंगोली में दशहरा उत्सव के दौरान आतिशबाजी के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई हे, रावण दहन के पहले हुई आतिशबाजी में पटाखा भीड़ के करीब फटने से मंच के पास बैठे छोटे बच्चे व महिलाओं पर पटाखे के जलते हुवे अवशेष उछल कर गिर गए जिस से बच्चे व महिलाओं के कपड़े जल गए। बताया जा रहा हे कि मेला समिति ने पटाखे चलाने के लिया मच मंच के दाएं तरफ रावण के सामने का स्थान फिक्स किया था परंतु जब क्षेत्रीय विधायक मंच पर पहुंचे तो पटाखे मंच के सामने चलाए जाने लगे जिससे आतिशबाजी के दौरान पटाखा फूटकर पास बैठी महिलाओं व बच्चों में
चिंगारी जा गिरी जिससे छोटे बच्चे वह महिलाएं बुरी तरह से चोटिल हुवे।स्थानीय नागरिकों ने आतिशबाजी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए नगर परिषद अध्यक्ष से जब बात की तो अध्यक्ष जी ने “जो होना था सो हो गया, अब क्या कर सकते है” गोल मटोल जवाब देते हुवे पलड़ा जाड़ लिया जिस से दशहरा उत्सव समिति की व्यवस्थाओं पर सवालिया निशान खड़ा होता है ।
स्थानीय नागरिकों में संतोष प्रद जवाब नहीं मिलने से नाराजगी बनी हुई है हादसे में चोटिल हुवे बच्चों के परिजन ने प्रशासन से भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचाव के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
