राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक राजस्थान प्रदेश की कार्य समित बैठक 03 जनवरी को

Rawatbhata राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक राजस्थान प्रदेश की कार्य समित की 187 वी बैठक 03 जनवरी 20260 को प्रदेश इंटक अध्यक्ष जगदीराज जी श्रीमाली की अध्यक्षता में होगी व 04 जनवरी 2026 को प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली के विशेष आथित्य में राजस्थान इंटक का 24 वा महाधिवेशन ब्यावर की होटल राजमहल पैलेस में होगा।
ठेका इंटक अध्यक्ष डी पी सिंह ने बताया की प्रदेश इंटक के अधिवेशन में राजस्थान के 2000 डेलीगेट भाग लेंगे 3 जनवरी की कार्य समिति की बैठक में सर्वप्रथम पिछली बैठक बैठक में की कार्रवाई पर अनुमोदन नए संगठनों को संबद्धता देना, केंद्र व राज्य की लेवी जमा करना राजस्थान में कार्यरत श्रम संगठनों का वर्ष 2024-25 की रिटर्न ऑनलाइन करना, नए संगठनों को बनाकर सदस्यता बढ़ाना, श्रमिक न्यूज पेपर इंडियन वर्कर की सदस्यता बढ़ाना, राजस्थान में कार्य श्रम संगठनों उद्योगों में कार्यरत संगठनों द्वारा प्रस्तुत मांगों का एजेंडा बनाकर राज्य सरकार को भिजवाना।
रावतभाटा की भारत सरकार की इकाइयों में कार्यरत ठेका कर्मियों का ठेकेदारों द्वारा किए जा रहे आर्थिक शोषण पर रोक लगवाने और इन इकाइयों में जेम पोर्टल से टेंडर भरवाने की प्रथा पर रोक लगवा कर पूर्व की तरह टेंडर करवाने की मांग रखी जाएगी। 4 तारीख को होने वाले महा अधिवेशन में अध्यक्ष महामंत्री व कार्य समिति के चुनाव करवा कर चुनी गई कार्य समिति को शपथ दिलाई जाएगी कार्यसमिति में 4 जनवरी के संपूर्ण कार्यक्रम का अनुमोदन होगा।
रावतभाटा से प्रदेश इंटक महामंत्री नरोत्तम जोशी प्रदेश इंटक उपाध्यक्ष व ठेका इंटक अध्यक्ष डी पी सिंह आर आर साइट इंटक अध्यक्ष मनोज डागुर महासचिव रमेश गौतम कोषाध्यक्ष फिरोज खान सी बी वर्मा मंजीत चावड़ा राकेश कलाल ठेका इंटक कार्यकारी अध्यक्ष संजय हाडा संगठन सचिव संदीप लॉट पवन जैन भाग लेंगे
