सोशल मीडिया पर दोस्ती कर हनीट्रेप करने वाले गिरोह का खुलासा गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशानुसार परबत सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ व गजेन्द्र सिंह कार्यवाहक वृताधिकारी वृत छोटीसादडी के मार्गदर्शन में प्रवीण टांक थानाधिकारी छोटीसादडी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा हनीट्रैप के मामले का खुलासा कर गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार किया गया।
घटना विवरण:- 13.06.2025 को प्रार्थी शान्तिलाल निवासी जिला चित्तौडगढ राजस्थान ने
एक रिपोर्ट दी कि मेरी दोस्ती फेसबुक पर एक लडकी से हुई जो अज्ञात अभियुक्ता अपना नाम लीला बता रही है। उसने मुझे फोन कर छोटीसादड़ी मिलने व बात करने के लिये बुलाया जिस पर दिंनाक 12/06/2025 को शाम करीब 6 बजे मै फरियादी अभियुक्ता लीला के बुलाने पर मेरी मोटर साईकिल लेकर आया और गांधी चौराये पर हम दोनो मिले ओर अभियुक्ता मेरी मोटर साईकिल पर बैठ कर मुझे भंवरमाता देवस्थान से आगे लेकर गई। इतने मे योजनाबद्ध रुप से मोके पर पहले से मौजुद अभियुक्ता के परिवारजन दो आदमी व एक औरत ओर थे मोके पर आ गये ओर मुझ फरियादी के साथ हाथो लातो से भंयकर मारपीट की ओर उस लीलाबाई के पास बेठा कर जबरन विडीयो बनाया ओर मेरे जेब में रखे 25700 पच्चीस हजार रुपया व पर्स छिन लिये व मेरी मोटर साईकिल छिन ली ओर अभियुक्तगण मोके पर से फरार हो गये व बार बार मेरे मोबाईल पर फोन कर 100000 एक लाख रुपयो की मांगनी करते हुए ब्लेकमेल कर रहे है व मुझे योजनाबद्ध रुप से जाल में फसा कर ब्लेकमेल कर रहे है।
प्रकरण सख्या 157/2025 धारा 308 (4), 309 (4) 115 (2), 3 (5) बीएनएस मे दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। दोराने अनुसंधान अज्ञात बदमाशों की तलाश हेतु मुखबीर व तकनीकी सहायता से अभिक्तगणो को चिन्हित कर रमेश पिता उदयलाल मीणा उम्र 32 साल निवासी मोवाई थाना धोलापानी को डिटेन कर पुछताछ की गई तो अभियुक्त ने अपने साथी अभियुक्तणो के साथ घटना कारित करना स्वीकार किया जिस पर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। साथी अभियुक्तगणो को नामजद कर तलाश व अनुसंधान जारी है।
तरीका ए वारदातः अभियुक्तगण योजनाबद्ध तरिके से अपनी महिला मित्र से अनजान व्यक्ति को फेसबुक व इंस्टाग्राम के माध्यम से मित्रता करवा मीठी मीठी बातो में उलझाकर मिलने हेतु एकांत स्थान पर बुलाते है। जहां गिरोह के सदस्य पहले से छुप जाते है व मिलने के दोरान एकदम आकर उसकी विडीयो बनाकर उस व्यक्ति को घेर कर पकड लेते है व डरा धमका मारपीट कर, बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर रूपये व मोटरसाइकिल छीन लेते व बाद में रूपयो की मांगकर ब्लेकमेल करते है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
01. रमेश पिता उदयलाल मीणा उम्र 32 साल निवासी मोवाई थाना धोलापानी प्रतापगढ़।

