Today's News

8 फरवरी को ग्राम झातला में आयोजित होने वाले द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर धाकड़ समाज की बैठक हुई संपन्न।

समाजहीत में लिए गये कई महत्वपूर्ण निर्णय।

सिंगोली:- आगामी 8 फरवरी 2026 को ग्राम झातला में आयोजित होने वाले द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर धाकड़ समाज के समाजजनो की आवश्यक बैठक का आयोजन क्षेत्र के प्रसिद्ध धाम मोडेश्वर महादेव शिवपुरा (उमर) पर आज रविवार को रखा गया बैठक में समाज के अध्यक्ष छीतमल धाकड़ सिंगोली, सचिव शोभालाल धाकड़ शेहणातलाई, कोषाध्यक्ष घनश्याम धाकड़ नीम का खेड़ा की उपस्थिति में किया गया बैठक में समाज हित के कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये जिसमें वर वधु पक्ष से पंजीयन शुल्क 35501/ रुपए लेने, सम्मेलन में केवल वयस्क वर वधु पक्ष का ही पंजीयन करने वधू (कन्या) पक्ष के पिता के जीवित नहीं होने पर जोड़ा राशि में आधी छूट एवं माता और पिता दोनों के जीवित नहीं होने पर निशुल्क विवाह समिति द्वारा करने एक ही परिवार की दो बहनों का सम्मेलन में विवाह होने पर पंजीयन शुल्क में ₹5000 की छूट देने का निर्णय तथा मायरा मोसारा समिति द्वारा घोषित समय अनुसार ही सम्मेलन में पहनाने और कोई शुल्क नहीं लेने के साथ ही पंजीयन कराने का निर्णय लिया गया साथ ही विवाह सम्मेलन में वर वधु पक्ष द्वारा पंजीयन कराने के पश्चात किसी कारणवंश जोड़ा निरस्त होने पर पंजीयन शुल्क वापस नहीं देने सहित समिति की ओर से वर वधु पक्ष को विवाह की पोशाक, साफा, चांदी के पायजेब, बिछिया, पलंग बिस्तर तकिया बर्तन सेट सहित दो कुर्सी उपहार स्वरूप देने का निर्णय लिया गया बैठक के दौरान विवाह सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समस्त कार्यकारिणी सदस्यों का चयन कर टेंट हलवाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया बैठक में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया व स्वजाति बंधुओ ने सामूहिक विवाह सम्मेलन में सहयोग के लिए शक्कर आटा दाल दान करने को कहा और विवाह सम्मेलन में 51 जोड़ो का लक्ष्य रखा गया बैठक में मौजूद पदाधिकारी और समाज जनों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये बैठक के दौरान पूर्व सम्मेलन अध्यक्ष नानालाल धाकड़ झातला, रामचंद्र धाकड़ उमर, बंसीलाल धाकड़ महुपुरापुरण, राधेश्याम धाकड़ अथवा खुर्द, जगदीश धाकड कबरिया, पूर्व सचिव आसाराम धाकड़ किशनपुरा ओम धाकड़ इंदौर सहीत कई समाजजन और युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button