08 माह पूर्व रात्रि के समय राहगीरों के साथ लुट करने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

08 माह पूर्व रात्रि के समय राहगीरों के साथ लुट करने के
मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में लुट, चोरी व नकबजनी की घटनाओं का खुलासा कर वांछित अपराधियों की धरपकड के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाधिकारी थाना पारसोला भेमजी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों द्वारा 08 माह पूर्व राहगीरों के साथ हुई लुट का खुलासा कर वांछित अभियुक्त को बापर्दा गिरफ्तार किया गया।
घटना विवरणः- दिनांक 05.10.2024 को प्रार्थी मोहनलाल पिता शान्तिलाल जाति मीणा उम्र 22 साल निवासी घनेरा थाना पारसोला ने रिपोर्ट दी की दिनांक 05.10.2024 की सुबह 4 बजे मैं प्रार्थी मेरी नई मोटरसाईकिल स्पलेण्डर प्लस बिना नम्बरी लेकर मेरी माँ को लेने घनेरा से नाड की तरफ जा रहा था। नहर पुलिया से 4 अज्ञात व्यक्तियों ने दो मोटरसाईकिलो से मेरा पीछा किया, जिस पर मुझे शंका होने पर मोटरसाईकिल तेज गति से जामुडी के पास पहुंचकर चाबी लेका मागीलाल मीणा के मकान के आंगन में कुद गया। अज्ञात 4 बदमाशन मेरी मोटरसाईकिल लेकर भाग गये एंव आगे जाकर रामदेवरा रसोडा के पास उन्ही व्यक्तियों ने ब्रदीलाल पिता लक्ष्मण लाल डीण्डोर उम्र 28 साल निवासी गामदा को जो घर से उदयपुर की तरफ जा रहा था। उसके साथ घटेला घाटी पुलिया के पास मोटरसाईकिल से पीछा कर राम रसोडा के पास आकर चलती बाईक पर पीछे से लोहे के सरीये से वार कर गिरा दिया। जिससे ब्रदीलाल मीणा के सिर एव शरीर पर चोटे आई और उसका मोबाईल रियलमी 9 5जी एंव जेब से रुपये 5,000 रुपये तथा चांदी का कडा निकाल लिया तथा उसका बैग भी ले गये जिसमे उसके जरुरी दस्तावेज पडे थे। रिपोर्ट पर थाना पारसोला पर प्रकरण संख्या 170/2024 धारा 115,126 (2).309 (2) बी. एन. एस मे दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया।
पुलिस द्वारा कार्यवाहीः प्रकरण में अनुसंधान के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा थाना सर्कल में अज्ञात माल मुल्जिमानों की सरगर्मी से तलाश की। दौरान तलाश मुखबीर की सुचना व साईबर सैल की तकनीकी सहायता से थाना सर्कल के तीन संदिग्धों को डिटेन कर मनोवैज्ञानिक तरीके से घटना के बारे में पुछताछ करने पर अभियुक्तों ने घटना कारित करना स्वीकार किया है। जिस पर तीन अभियुक्तों को पुर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना में एक और अभियुक्त की संलिप्पता पायी गयी। जिसकी तलाश टीम द्वारा की जा रही थी। प्रकरण में वांछित अभियुक्त को जरिये प्रोडक्शन वारंट पर जिला कारागृह डुंगरपुर से प्राप्त कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा 08 माह पूर्व जाम्बुडी पुलिया के पास में 08 माह पूर्व दिन में 71000 रूपये व मोबाईल के लुट की वारदात करना तथा मई 2024 में थाना देवगढ सर्कल के देवाक माता जंगल के रास्ते में व्यापारी के साथ लुट की वारदात करना भी स्वीकार किया।

