प्रतापगढ़

30 ग्राम अवैध एमडीएमए जब्त एक नाबालिग को डिटेन एक अभियुक्त  गिरफ्तार

 

परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त

जब्त एमडीएमए की अनुमानित कीमत 06 लाख रूपये

प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार थानाधिकारी थाना धोलापानी रविन्द्र पाटीदार मय टीम द्वारा दौराने नाकाबंदी मोटरसाईकिल पर परिवहन की जा रही 30 ग्राम अवैध एमडीएमए को जब्त कर एक अभियुक्त मोहम्मद अरबाज उर्फ रेहान पिता मोहम्मद सलीम खान जाति मुसलमान उम्र 26 साल निवासी चौकला बाजार, देवली के नीचे थाना धानमंडी जिला उदयपुर हाल गरीब नवाज कॉलोनी नाथद्वारा जिला राजसमन्द तथा एक नाबालिग को डिटेन कर परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को जब्त किया गया। थाना धोलापानी पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। जब्त एमडीएमए की अनुमानित कीमत 06 लाख रूपये है।

घटना विवरणः- दिनांक 25.02.2025 को थानाधिकारी रविन्द्र पाटीदार थाना धोलापानी के मय जाप्ता के थाने के सामने नाकाबंदी की जा रही थी। दौरान नाकाबन्दी प्रतापगढ की तरफ से एक सफेद रंग की अपाची मोटरसाईकिल जिसके आगे रजि० नम्बर आर जे 27 बीएच 8677 लिखे हुये हो, जिस पर दो व्यक्ति बैठे नजर आए। जिनको पुलिस जाप्ते द्वारा हाथ देकर रोका तो हडबडाहट मे होकर गाडी भगाने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस जाप्ते के द्वारा घेरा देकर रोका। पुलिस जाप्ते द्वारा भागने का कारण पुछा तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। जिस पर संदिग्ध लगने पर तलाशी ली गयी तो मोटरसाईकिल चालक मोहम्मद अरबाज उर्फ रेहान के कब्जे से 30 ग्राम अवैध एमडीएमए मिला। उक्त एमडीएमए (मिथाईलीनडाईआक्सी मेथेमफेटामाईन) को अपने कब्जे में रख परिवहन करने के अनुज्ञापत्र बाबत पुछा तो नही होना बताया। जिस पर थानाधिकारी धोलापानी द्वारा घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार
बसंल के निर्देशानुसार 30 ग्राम अवैध एमडीएमए को जब्त कर परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को जब्त किया गया। अभियुक्त अरबाज को गिरफ्तार कर नाबालिग को डिटेन किया गया। थाना धोलापानी पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी धमोतर के जिम्मे किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त: मोहम्मद अरबाज उर्फ रेहान पिता मोहम्मद सलीम खान जाति मुसलमान उम्र 26 साल निवासी चौकला बाजार, देवली के नीचे थाना धानमंडी जिला उदयपुर हाल गरीब नवाज कॉलोनी नाथद्वारा जिला राजसमन्द।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button