हथुनिया, निनोर, बारावरदा, धमोत्तर के लिए चार नई 108 एंबुलेंस को राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने दिखाई हरी झंडी चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने की एक और पहल

प्रतापगढ़। आदिबाहुल्य क्षेत्र की ग्रामीणों को सुलभ और त्वरित सेवाएं पहुंचाने की एक और पहल हुई है। चिकित्सा विभाग की ओर से प्रतापगढ़ जिले को चार नई 108 एंबुलेंस दी गई है। रविवार को कैबिनेट राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने हरी झंडी दिखाकर एबुलेंस को उनकी लोकेषन के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रतापगढ़ में स्वास्थ्य सुुविधाओं को मजबूत किए जाने का काम तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में डबल इंजन की सरकार दूर दराज और आदिबाहुल्य क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ और विस्तार कर रही है। जिसमें प्रतापगढ़ जिला भी शामिल है। कैबिनेट मंत्री मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों की कमी और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए वे चिकित्सा विभाग के मंत्री से संपर्क में है। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में कंेद्र की मदद से क्रिटिकल केयर ब्लाॅक बनकर लगभग तैयार है। इसी तरह से आईपीएचएल लैब ने पूरी क्षमता से काम करना शुरू कर दिया है। नए नर्सिंग कर्मियों की भर्ती की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। ऐसे में जल्द ही प्रतापगढ़ जिले में मानव संसाधन की कमी को पूरी तरह से दूर कर दिया जाएगा।
इससे पूर्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ जीवराज मीणा, पीएमओ डाॅ ओपी दायमा ने अस्पताल परिसर में मंत्री के आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। बडी संख्या में एएनएमटीसी और नर्सिंग महाविद्यालय के छात्र और छात्राओं के साथ ही चिकित्सा विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने राजस्व मंत्री को माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर परिसर में आमजन की सुख समृ़िद्व के लिए पूजा अर्चना की। इसके बाद वैदिक रीति रिवाज से एंबुलेंस की पूजा करके ईएमटी और पायलट को फूल-माला पहनाकर एंबुलेंस की चाबी और श्रीफल भेट किया।
इन चार नई लोकेषन पर 108 एंबुलेंसः-
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ जीवराज मीणा ने बताया कि जिले में वर्तमान में 16 एबुलेंस कार्य कर रही थी। इस काफिले में रविवार को 4 एंबुलेंस और जुड़ गई। ऐसे में जिले में एंबुलेंस का बेड़ा बढ़कर 20 हो गया है। इसी तरह से 12 जननी एक्सपे्रस भी क्षेत्र में सेवांए दे रही है। उन्होंने बताया कि नई एबुलेंस बारावरदा, हथुनिया, निनोर, धमोत्तर लोकेषन पर तैनात की गई है।
आईपीएचएल लैब में कल्चर मषीन का किया उद्घाटन
प्रतापगढ़ में अब चिकित्सक द्वारा लिखी गई जांचों में कल्चर की भी जांच की जा सकेगी। रविवार को राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने आईपीएचएल लैब की माइक्रोबाॅयोलाॅजी विभाग में पहुंचकर कल्चर मषीन का उद्घाटन किया। पैथोलाॅजिस्ट डाॅ दिलीप खटिक ने बताया कि अभी तक जिले में कल्चर की सुविधा नहीं थी। इस मषीन के आ जाने से यूरिन, ब्लड कल्चर, पस कल्चर, कोई सैपेटिक मैटेरियल की जांच की जा सकेगी।

