प्रतापगढ़

3 किलो 421 ग्राम अवैध अफीम परिवहन के मामले में 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवैध 3 किलो 421 ग्राम अफीम परिवहन के मामले में 02 अभियुक्त गिरफ्तार

प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में रविन्द्र पाटीदार मय टीम जाप्ता के द्वारा दिनांक 05.08.2025 को थाना छोटीसादडी पर जब्तशुदा 3 किलो 421 ग्राम अफीम परिवहन करने के मामले में अभियुक्त शिवनारायण व कमल को गिरफ्तार किया गया।

घटना विवरणः दिनांक 04.08.2025 को निर्भय सिंह मय जाब्ता के द्वारा कारूण्डा चौराहा पर दौरान नाकाबंदी बीरबलराम पिता अर्जुनराम विश्नोई उम्र 40 साल निवासी खोतो की ढाणी रोहिचां कलां थाना लूणी जिला जोधपुर राज. के कब्जेशुदा बैग की तलाशी ली तो अन्दर एक प्लास्टिक की थैली मे 03 किलो 421 ग्राम अफीम अवैध रूप से परिवहन करने पर जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया जाकर थाना छोटीसादडी पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान रविन्द्र पाटीदार थाना धोलापानी के जिम्मे किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त से पुछताछ में जब्त अफीम शिवनारायण पिता कालुराम प्रधान जाति बाहाण उम्र 40 साल निवासी सेमली काकड थाना सुवासरा जिला मंदसौर व कमल पिता प्रभुलाल प्रधान जाति बाहाण उम्र 27 साल निवासी सेमली काकड थाना सुवासरा जिला मंदसौर द्वारा उपलब्ध करवाना बताया। जिस पर दोनों वांछितों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की जाकर दबिश दी गई तथा दोनो अभियुक्तों शिवनारायण और कमल को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों से जब्तशुदा अफीम की खरीद फरोख्त के संबंध में पुछताछ एवं अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त – 1. शिवनारायण पिता कालुराम प्रधान जाति ग्रहाण उम्र 40 साल निवासी सेमली काकड थाना सुवासरा जिला मंदसौर

2 कमल पिता प्रभुलाल प्रधान जाति ब्बग्रहाण उम्र 27 साल निवासी सेमली काकड थाना सुवासरा जिला मंदसौर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button