अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे महिन्द्रा बोलेरो पीकअप से कर रहे थे तस्करी सिंगोली पुलिस को मिली सफलता।
सिंगोली।पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी रोहित राठोर जावद के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही करते हुये सिंगोली थाना प्रभारी निरीक्षक भुरालाल भाबर के नेतृत्व में पुलिस टीम सिंगोली द्वारा आरोपियो राधाकिशन जाट व हरीलाल जाट के कब्जे से महिन्द्रा बोलेरो पीकअप क्रमांक RJ06GB5410 से 522 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त कर आरोपियो 1. राधाकिशन पिता चुन्नीलाल जाति जाट उम्र 24 साल निवासी जाटो का नोहरा पंचायत जावल थाना कोटडी जिला भीलवाडा राजस्थान 2. हरीलाल पिता रामेश्वर जाति जाट उम्र 26 साल निवासी जाटो का नोहरा पंचायत जावल थाना कोटडी जिला भीलवाडा राजस्थान को किया गिरफ्तार।
दिनांक 18.11.2025 को अवैध मादक पदार्थ की धरपकड व नाकाबंदी हेतु लगाई गई पुलिस टीम के द्वारा संदिग्ध वाहनो की चेकिंग करते सिंगोली-कांस्या रोड तिलस्वां घाट के पहले मोड पर करीब 09.30 बजे एक सफेद रंग की महिन्द्रा बोलेरो पीकअप मोड के आगे नाकाबंदी के पास आकर रूकी गई जिसमे दो व्यक्ति आगे सीट पर बेठे दिखाई दिये उक्त बोलेरो पीकअप के चालक ने पुलिस की चेकिंग व नाकाबंदी को देखकर घबराकर अपनी बोलेरो पीकअप को पलटाने का प्रयास करने लगा शंका होने पर शासकीय वाहन व फोर्स, पंचान की मदद से बोलेरो पीकअप को घेराबंदी कर आरोपियो राधाकिशन जाट व हरीलाल जाट के कब्जे से एक महिन्द्रा बोलेरो पीकअप क्रमांक RJ06GB5410 से काले रंग के प्लास्टिक के कटटो मे भरा 522 किलोग्राम अवेध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त कर आरोपियो 1. राधाकिशन पिता चुन्नीलाल जाति जाट उम्र 24 साल निवासी जाटो का नोहरा पंचायत जावल थाना कोटडी जिला भीलवाडा राजस्थान 2. हरीलाल पिता रामेश्वर जाति जाट उम्र 26 साल निवासी जाटो का नोहरा पंचायत जावल थाना कोटडी जिला भीलवाडा राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के स्त्रोतो के संबंध में पुछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है
जप्त संपत्ती- 01. काले रंग के 29 प्लास्टिक के कटटो मे भरा 522 किलोग्राम अवेध मादक पदार्थ
डोडाचुरा किमती 78,30,000 रूपये
02. एक महिन्द्रा बोलेरो पीकअप क्रमांक RJ06GB5410 करीब 5,00,000रू
03. एक गहरे हरे रंग का विवो कंपनी का वी 30 एन्ड्राईड मोबाईल फोन तथा एक गहरे बैंगनी रंग का विवो कंपनी का वाय 28 एन्ड्राईड मोबाईल फोन कुल कीमती 10,000 रूपये
सराहनीय कार्य
उक्त कार्य मे थाना प्रभारी भुरालाल भाबर व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

