प्रतापगढ़

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने किया खुशी-8 चरण का आग़ाज़

 

प्रतापगढ़। आज पुलिस विभाग व जिले में बाल संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत सभी संस्थानो के संयुक्त तत्वावधान में 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत प्रतापगढ़ जिले में 18 वर्ष से कम आयु के गुमशुदा नाबालिग बच्चों की तलाश हेतु विशेष अभियान ‘खुशी’ VIII चरण -1 ” सम्पूर्ण सम्पूर्ण राज्य में संचालित किये जाने हेतु भागचंद मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न संस्थाओ के प्रतिभागियों एवं थानों से पधारे बाल अधिकारीयो को इस विशेष अभियान के तहत 18 वर्ष से कम उम्र के नाबालिग गुमशुदा बालको को दस्तयाब करने हेतु दिशा निर्देश दिए | इसी क्रम बैठक में सामाजिक न्याय अधिकारिता से निदेशक टी.आर आमेटा ने प्राथमिक शिक्षा के अधिकार व बच्चो के मुद्दों पर चर्चा की ।
इस कार्यशाला में मानव तस्करी यूनिट की टीम व विभिन्न थानों से आये बाल कल्याण अधिकारी व चाइल्ड लाइन से चाइल्ड लाइन 1098 , ने बच्चों के क्षेत्र में अपने -अपने विचार व्यक्त किये ।
एवं ऐसे बच्चे जहाँ कही भी दिखे जो अनाथ है उनके लिए हेल्प लाइन नंबर 1012,1098, पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9530436498 पर जरिये फ़ोन ओर व्हाट्सएप पर सम्पर्क कर सकते हैं।

रामचंद्र मेघवाल जिला कार्यक्रम अधिकारी गायत्री सेवा संस्था ने बताया की हमारा उद्देश्य न केवल बच्चो को रेस्क्यू करना है अपितु रेस्क्यु के बाद पीड़ित बच्चो को मुख्य धारा से जोडने हेतु सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ का लाभ भी दिलवाना है, इस हेतु गायत्री सेवा संस्थान की प्रतापगढ टीम पुरी तरह से प्रतिबद्ध है। मानव तस्करी विरोध युनिट के कानिस्टेबल लोकेन्द्र सिंह ने कार्यशाला के समापन पर सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button