प्रतापगढ़

अमृता हाट मेले में उमड़ पड़ा जन सैलाब

अमृता हाट मेले में उमड़ पड़ा जन सैलाब

पहले ही दिन हुई एक लाख से अधिक की बिक्री

प्रतापगढ़। महिला स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण एवं महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबन प्रदान करने हेतु महिला अधिकारिता विभाग द्वारा जिले में सोमवार से अमृता हाट मेले का शुभारंभ हो चुका है। यह मेला 16 फरवरी तक प्रतापगढ़ के मोहनलाल सुखाड़िया स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा हैं।

सहायक निदेशक महिला अधिकारिता विभाग नेहा माथुर ने बताया कि अमृता हाट के पहले ही दिन एक लाख से अधिक की बिक्री हुई है। आगंतुकों द्वारा कोटा डोरिया की साड़ियां, जुट के बैग, गोटा पत्ती की साड़ियां, लाख की चुड़ी व ज्वेलरी, बेडशीट व कुर्तियां, हेण्ड मेड ज्वैलरी, पत्थर से बनी ज्वैलरी, खाखरा गुजराती खाद्य पदार्थ, जैविक मसाला व वर्मी कमपोस्ट, महुवा लड्डु, आंवला पाउडर, हरबल सोप में अत्यधिक रुचि दिखाई गई।

पहले हम लोग घर तक सीमित थे आज आत्मनिर्भर बन चुके हैं: तस्लीम

पहले हम लोग घर तक सीमित थे आज आत्मनिर्भर बन चुके हैं और आत्मविश्वास से पूर्ण है और अब हम अकेले कहीं भी जा सकते हैं साथ ही खुद की और अपने परिवार की जिम्मेदारी भी उठा सकते हैं। यह शब्द तस्लीम ने तब कहे जब सोमवार को जिला कलक्टर डॉ. अंजली राजोरिया ने उनसे मोहनलाल सुखाड़िया स्टेडियम प्रतापगढ़ में आयोजित अमृता हाट मेले में स्वयं सहायता समूह से जुड़ने व सरकार द्वारा उपलब्ध सहायता से उनके जीवन में आए बदलावों के बारे में चर्चा कर रही थी।

अमृता हाट मेले तस्लीम स्वयं सहायता समूह के स्टॉल पर कोटा डोरिया के वस्त्र आकर्षण का केंद्र बने हुए है। इस समूह की महिलाओं ने बताया की उनके उत्पाद विदेशों में निर्यात किए जा रहे है। इस समूह से लगभग ग्यारह महिलाएं जुड़ी हुई है। उन्होंने बताया की पहले यह सभी अलग अलग व्यवसाय करती थी। किसी व्यक्ति के सुझाव पर उन्होंने स्वयं सहायता समूह बनाकर संस्था कोटा बुनकर समूह बनाया। समूह से जुड़ी सभी महिलाएं मेहनत कर आत्मनिर्भर बनी है और अब वह अपने परिवार का भरण पोषण कर रहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button