Today's News

एक बार फिर ताल के अंधे मोड़ पर ट्रक असंतुलित होकर खाया पलटी, ड्राइवर सहित क्लीनर गंभीर रूप से घायल आए दिन हो रहे हादसों से भी नहीं चेत रहा लोक निर्माण विभाग खतरनाक मोड़ पर ना स्पीड ब्रेकर ना ही संकेतक बोर्ड।

जिला कलेक्टर के आदेश की भी लोक निर्माण विभाग ने नहीं की पालना

सिंगोली:- सोमवार शाम करीब 4:00 बजे नीमच सिंगोली रोड पर स्थित ताल पुलिया के नजदीक खतरनाक और अंधे मोड़ पर एक बार फिर नीमच से लखनऊ मुर्गी पालन के लिए सोया खाद्य पदार्थ भरकर जा रहा ट्रक असंतुलित होकर पलटी खा गया जिसमें ट्रक ड्राइवर सहित खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद नीमच रेफर किया गया मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को नीमच से लखनऊ मुर्गी पालन के लिए सोया खाद्य पदार्थ भरकर जा रहे पांच ट्रैकों में से एक ट्रक युपी 93 सीटी 7797 खतरनाक और अंधे मोड़ पर संतुलित होकर पलटी खा गया जिसमें ट्रक ड्राइवर अमर सिंह पिता गुलाब सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी झांसी आंशिक रूप से घायल हो गया तथा खलासी उधम सिंह पिता अमर सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी झांसी गंभीर रूप से घायल हो गया जिन्हें साथ चल रहे ट्रकों के स्टाफ और ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंगोली पहुंचाया गया जहां से गंभीर घायल उधम सिंह पिता अमर सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी झांसी को प्राथमिक उपचार के बाद नीमच रेफर किया गया।

हादसों का हॉटस्पॉट बना खतरनाक और अंधा मोड़ आए दिन हो रहे हादसे पर हादसे।
नीमच सिंगोली मार्ग पर लाल पाटन के मध्य स्थित उक्त खतरनाक और अंधा मोड़ हादसा का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है जहां पर आए दिन छोटी बड़ी दुर्घटनाएं घटित होकर लोग गंभीर और आंशिक रूप से घायल हो रहे हैं सोमवार को गठित हुए हादसे के तीन दिन पूर्व शुक्रवार शनिवार की मध्य रात्रि को भी एक लहसुन से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी खा गया था जिसमें ड्राइवर और खलासी घायल हो गए थे इससे पूर्व भी कई बार खतरनाक मोड़ पर हाथ से गठित हो चुके हैं जिसमें कई लोग घायल हुए हैं।

नीमच जिला कलेक्टर के आदेश की भी लोक निर्माण विभाग ने नहीं की पालना।
आए दिन उक्त अंधे मोड पर हो रही घटनाओं और दुर्घटनाओं को लेकर ग्रामीणों ने नीमच जिला कलेक्टर को अवगत कराया जिस पर जिला कलेक्टर नीमच ने लोक निर्माण विभाग को खतरनाक और अंधे मोड़ पर संकेतक बोर्ड और स्पीड ब्रेकर लगाने के लिए विभाग के आला अधिकारियों को निर्देश दिए थे लेकिन विभाग के आला अधिकारियों ने गंभीरता से नहीं लेते हुए डामर से बनने वाले स्पीड ब्रेकर और बड़े संकेतक बोर्ड के बजाय मात्र खानापूर्ति के तौर पर प्लास्टिक के स्पीड ब्रेकर लगाकर इति श्री कर ली नतीजन ओवरलोड और अधिक आवागमन के कारण चंद दिनों में ही स्पीड ब्रेकर टूट कर बिखर गए और मार्ग पूर्व की भांति समतल हो गया जिसकी वजह से आए दिन ट्रांसपोर्ट पर लगे नीमच सहित अन्य प्रान्तो को सब्जियां और व्यावसायिक माल लाने ले जाने वाले ट्रक हादसे का शिकार हो रहे हैं जिसमें ड्राइवर खलासी और स्टॉप के लोग गंभीर रूप से तो किसी में आंशिक रूप से घायल हो रहे हैं लोक निर्माण विभाग के आला अधिकारी भी शायद हादसे के हॉटस्पॉट बन चुके उक्त अंधे मोड पर कोई गंभीर और बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button