Today's News

महाशिवरात्रि पर निकली भोले शंकर की बारात हर ओर रही हर हर बम बम की गूंज शिव बारात में हाथी, घोड़ा , नंदी बैल, भूत प्रेत प्रतिरूप शामिल, शिव भक्तों की मेहनत रंग लाई।

सिंगोली। महाशिवरात्रि पर शिव भक्तों ने समूचे नगर को भव्य रोशनी व चौराहों को तोरण द्वार से सजाया। महाशिवरात्रि पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में दिनभर भक्तों की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर बाबा शिव की विशेष पूजा-अर्चना की। भगवान का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।भोले शंकर की बारात में ढोल-ढमाकों व डीजे की धुन पर भक्त झुमते-नाचते हुए चल रहे थे। भगवान की शाही सवारी जिन रास्तों से भी गुजरी वहां भगवान शिव के जयघोष से गलियां व प्रमुख सड़कें गूंज उठी।

तहसील परिसर शिव मंदिर पर शिव पार्वती विवाह की रश्म नगर परिषद उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़ व नगर के गणमान्य द्वारा शिव पार्वती विवाह की रस्म अदा की गई। नगर में निकली भोले शंकर की बारात में शामिल विशेषकर बजरग व्याम शाला का अखाड़ा, डीजे, ढोल, मस्का पार्टी, हाथी पर सवार भगवान शिव की मूर्ति भक्तों के आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में अखाड़ों के पहलवानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।शाही सवारी के दौरान हरिओम मित्र मंडल द्वारा 5000 भोजन के पैकेट श्रद्धालुओं को वितरण , पत्थर एवं कपड़ा व्यसाय द्वारा पोहा की स्टाल , करणी सेना राजपूत समाज द्वारा पुराने बस स्टैंड पर संतरा वितरित व अन्य संगठनों द्वारा फलाहार व खिचड़ी के स्टाल नगर के चोराहो पर लगा कर श्रद्धालुओं को वितरण किए।

शाही सवारी में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए हजारों भक्तों ने सहभागिता की। नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई भोले शंकर की बारात की शाही सवारी ब्राह्मणी नदी स्थित नंदीश्वर महादेव मंदिर पहुंची।

जहा भगवान शिव पार्वती की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button