प्रतापगढ़

विशाल 6 दिवसी शिविर काइरो प्रैक्टिक एवं फिजियोथैरेपी 24 से

प्रतापगढ़। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप के तत्वाधान में 6 दिवसीय कायरो प्रेक्टिक एवं फिजियोथैरेपी शिविर 24 मार्च से शुरू होगा। ग्रुप के मीडिया प्रभारी रितेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि दिगंबर जैन सोशल ग्रुप प्रतापगढ़ एवं फिजियोथैरेपिस्ट नेचुरोपैथी रिसर्च ट्रीटमेंट पंजीकृत संस्थान जोधपुर के संयुक्त तत्वाधान में विशाल 6 दिवसीय शिविर 24 मार्च से 29 मार्च तक शहर के माणक चौक स्थित दशा हुमड जैन धर्मशाला जूना मंदिर जी की गली में लगाया जा रहा है। ग्रुप के अध्यक्ष सतीश शाह ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की इस शिविर का उद्देश्य मानव सेवा का है जिससे और अधिक से अधिक लोगों को उपचार का लाभ प्राप्त हो सके। शिविर में उपचार किसी भी प्रकार के घुटनों का व कमर के दर्द के रोग, हाथ एवं पैरों का सुन्न होना, शुगर, साइटिका दर्द ,थायराइड , पुराना सिर दर्द ,लकवा , नींद न आना , गैस कब्ज, स्वॉर्कल दर्द ,मोटापे का परामर्श भी दिया जायेगा एवं जोधपुर के फिजियोथैरेपिस्ट द्वारा उपचार किया जाएगा |

शिविर में पंजीकृत शुल्क 100 रुपए रखा है, शिविर का समय प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक रहेगा। उपचार हेतु शिविर स्थल पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button