बुरहानी इंग्लिश स्कूल का परिणाम शत् प्रतिशत।
रतनगढ़| राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा आज घोषित परिणाम में बुरहानी इंग्लिश स्कूल रतनगढ़ का पांचवीं व आठवीं कक्षा का परिणाम शत् प्रतिशत रहा| कक्षा पांचवी में सम्मिलित आठ छात्र-छात्राओं में सभी छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की| हुजैफा मेडिकल वाला एवं शब्बीर जाट वाला दोनों संयुक्त रूप से 87% अंकों के साथ कक्षा में प्रथम स्थान पर रहे| वही कक्षा आठवीं में 14 छात्र सम्मिलित हुए जिसमें सभी छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तर में हुए| उमैमा मेडिकल वाला 91% अंकों के साथ कक्षा में प्रथम एवं शब्बीर जमाली 90% अंकों के साथ कक्षा में दूसरे स्थान पर रहे| उक्त परीक्षा परिणाम पर स्कूल कमेटी के सेक्रेटरी जैनुद्दीन भाई बिजोलिया वाला ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की एवं स्कूल की प्राचार्य आमेना हुजैफा हुसैन में सभी छात्र-छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी|
