Today's News

अज्ञात कारणों के चलते ग्राम कोटवार ने गटका जहरीला पदार्थ, हुई मौत मां का एक्लोता सहारा था।

 

 

सिंगोली।थाना क्षेत्र के ग्राम फत्ता खेड़ी के ग्राम कोटवार ने आज दोपहर जहरीला पदार्थ गटक लिया जिससे उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील कार्यालय सिंगोली में ग्राम कोटवार के पद पर पदस्थ

कैलाश पिता राधेश्याम दरोगा उम्र 35 साल निवासी ग्राम फत्ता खेड़ी थाना सिंगोली ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ गटक लिया। जब घर में मौजूद कैलाश की माता दुर्गा बाई ने देखा कि कैलाश की तबियत बिगड़ रही थी वह उलटी कर रहा था व छटपटा रहा था तो वह उसे तत्काल परिजनों के साथ सिंगोली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां डॉक्टर ने तुरंत इस्त्थी को भांपते हुवे प्राथमिक उपचार के बाद उसे नीमच रैफर किया लेकिन रास्ते में ही दडोली के पास कैलाश ने दम तोड़ दिया। परिजन मृतक को लेकर सिंगोली हॉस्पिटल आए तथा पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलने पर हॉस्पिटल पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button