मोटरसाइकिल से आमने सामने जोरदार टक्कर । महिला की मौत मासूम सहित गंभीर रूप से घायल चार को किया रेफर।
सिंगोली।थाना क्षेत्र के ग्राम थड़ोद के पास शाम करीब साढ़े सात बजे दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि एक मासूम बालक सहित चार को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम गोविंदपुरा से शांतिबाई पति गना नाथ कालबेलिया उम्र लगभग 25 साल अपने पीहर गोविंदपुरा से अपने ससुराल ग्राम तुरकिया अपने रिश्तेदारो राधेश्याम पिता अंबानाथ कालबेलिया निवासी बीगोद राजस्थान व रेशम बाई पति रतन नाथ कालबेलिया उम्र 25 साल निवासी गोविंदपुरा के साथ मोटरसाइकिल पर आ रही थी तब ही करीब साढ़े सात बजे ग्राम थड़ोद के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल से आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई।
बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल दुर्घटना हो जाने के कारण दोनो मोटरसाइकिल सवार गिर गए इस दौरान सड़क से गुजर रहे एक ट्रेक्टर शांतिबाई, राधेश्याम, रेशमबाई तथा 01 वर्षीय मासूम को रौंदता हुआ निकल गया। जिसमे शांतिबाई पति गना नाथ कालबेलिया निवासी ग्राम तुरकिया थाना सिंगोली की मौत हो गई। जब वहां पास ही मौजूद लोगों ने देखा तो उन्होंने एंबुलेंस की सहायता मृतक सहित दोनो मोटरसाइकिल सवार घायलों को सिंगोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टर इतेश व्यास व डॉक्टर राहुल यादव ने शांतिबाई पति गना नाथ को मृत घोषित किया तथा गंभीर रूप से घायल राधेश्याम पिता अंबानाथ कालबेलिया निवासी बीगोद राजस्थान व रेशम बाई पति रतन नाथ कालबेलिया उम्र 25 साल निवासी गोविंदपुरा, नीतीश पिता रतन नाथ उम्र 01 साल निवासी गोविंदपुरा और राजू पिता रघुनाथ रैगर निवासी मेघनीवास राज0
का प्राथमिक उपचार कर उन्हे जिला चिकित्सालय रेफर किया।
हॉस्पिटल पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव मोर्चरी में रखवाया जिसका पोस्टमार्टम गुरुवार सुबह किया जाएगा।

