प्रतापगढ़

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्षपूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित हुई जिला स्तरीय संवाद कार्यशाला

 

प्रतापगढ़। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली एवं निदेशालय महिला अधिकारिता विभाग,जयपुर के निर्देशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूर्णहोने के उपलक्ष्य में तथा राजस्थान मरू उड़ान कार्यक्रम के अंतर्गत जिला कलक्टर डॉ.अंजलि राजोरिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संवाद कार्यशाला का आयेजन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ओडिटोरियम हॉल में किया गया। इस कार्यशाला में लगभग 600 अध्यापक/अध्यापिकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, ए.एन.एम, राजीविकाकी महिलाएं तथा महिला अधिकारिता विभाग की साथिनों ने भाग लिया। सहभागियोंको संबोधित करते हुए जिला कलक्टर ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के क्रियान्वयन में मौजूद संभागियों से उनके योगदान पर चर्चा की तथा कार्यशाला के विषयों की रोजमर्रा की जीवन में उपयोगिता के बारे में बताया। सहायक निदेशक नेहा माथुर महिला अधिकारिता विभाग ने बताया की इस कार्यशाला का उद्देश्यअधिक से अधिक लोगों को कैंसर जागरूकता, वित्तीय प्रबन्धन, साइबर क्राइम, यातायातनियम तथा कचरा प्रबन्धन पर जानकारी प्रदान करना है।

साइबर अपराध की दी जानकारी

डॉ. लखपत सिंह जिला चिकित्सालय द्वारा कैंसर विषय परविस्तृत जानकारी प्रदान की तथा डॉ. नंदकिशोर ने आपातकालीन स्थिति में पीड़ितको सी.पी.आर. देकर किस प्रकार बचाया जा सकता है का डेमो दिया। पुलिस विभाग सेउपस्थित ए.एस.आई प्रतापसिंह ने साइबर अपराध की जानकारी देते हुए बताया कि हमेंकिसी भी स्थिति में किसी भी अनजान के साथ अपना ओ.टी.पी., बैंक विवरण साझा नहीं करना चाहिए ना हि किसी अनजान लिंक पर क्लिक करना चाहिए। उन्होने साइबरहेल्पलाईन नंबर 1930 व साइबर सेल प्रतापगढ़ के मोबाईल नंबर 9257749686 साझा किये।

यातायात नियमों और कचरा प्रबंधन के बारे में बताया

आयुक्त नगर परिषद ललित सिंह ने कचरा प्रबन्धन पर जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई पर मुख्य रूप से ध्यान दिया जा रहा है।जिसके तहत खुले में शौच मुक्त भारत, ठोस कचरा प्रबन्धन, कृषिअपशिष्ठ प्रबन्धन, बायो मेडिकलअपशिष्ठ प्रबन्धन व अन्य प्रकार के अपशिष्ट के प्रबन्धन पर जोर दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि सभी को अपने घर के गीला और सुखा कचरा तथा प्लास्टिकअपशिष्ट पृथक कर उसका निस्तारण करना चाहिए। जिला परिवहन अधिकारी दुर्गाशंकर द्वारा यातायात नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि स्वयं की सुरक्षा के लिए हेलमेट एवं सीट बेल्ट आवश्यक है तथा शराब पीकर किसी भी स्थिति में वाहन नहीं चलाना चाहिए। प्रतापगढ़ जिले कीपरिस्थति विशेष के मद्देनजर विभिन्न बिन्दुओं पर जानकारी प्रदान की गयी। बड़ौदा स्वरोजगार के श्रीनिवास द्वारा वित्तीय प्रबन्धन परजानकारी दी तथा सृष्टि सेवा संस्थान से उपस्थित धीरजपाल द्वारा पोषणपर जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि डॉ. टी.आर. आमेटा द्वारा कार्यशालाकी सार्थकता एवं उपयोगिता के बारे में बताते हुए कहा कि कार्यशाला के विषयआज के परिदृश्य को देखते हुए बहुत ही उपयुक्त है तथा कहा कि परिश्रम से हम परिवारकी आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकते है। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. दायमाद्वारा सर्वाइकल कैंसर, स्तन कैंसर के बारे में जानकारी दी तथा तम्बाकू से होने वालेनुकसान के बारे में बताते हुए निष्क्रिय धुम्रपान करने वालों के प्रतिसहानुभूति रखते हुए तम्बाकू छोड़ने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में बेटीबचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ ली गयी। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसिंह, अतिरिक्त अग्रणी जिला प्रबन्धक मस्तराम मीणा, राजीविका के सुओ सामन्तों, एस.आईविशाल, स्वच्छ भारत मिशन से आशिष कुमार, महिला अधिकारिता विभाग केसुपरवाईजर सपना तैली वरिष्ठ सहायक अनिल मेहता तथा परामर्शदाता नेहा तिवारी,लक्ष्मी चौहान, डिम्पल, हरिराम रैदास, मीनाक्षी, मुस्कान आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षा विभाग की मीनाक्षी शर्मा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button