प्रतापगढ़

मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 10 वाहनों को किया गया नीलाम

मादक पदार्थ तस्करी में जब्त 10 वाहनों को किया गया नीलाम

‌ प्रतापगढ़। वित मंत्रालय (राजस्व विभाग) भारत सरकार नई दिल्ली की अधिसूचना संख्या 802 भाग 2 खण्ड 3 उपखण्ड 1 दिनांक 23.12.2022 के पैरा 23 (5) (ड) एवं महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर के क्रमांक सी.आई.डी./सी.बी./एन.डी.पी.एस. सैल/2024/566-668 दिनांक 05.04.2024 (सॉप) में वर्णित निर्देशानुसार स्वापक औषधि एवं मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 की धारा 52 (ए) के अनुसार जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति (ड.ड.सी.) द्वारा एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रकरणों में जब्तशुदा वाहनों की नीलामी विज्ञप्ति क्रमांक प्रताप. / का.प्र.शा./2025/9182 दिनांक 20.06.2025 के अनुसार जिला प्रतापगढ़ के थाना छोटीसादडी पर आज दिनांक 08.07.2025 को वाहनों की नीलामी की कार्यवाही गयी।

वाहनों की नीलामी प्रकिया के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक जिला विनीत कुमार बंसल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबत सिंह, पुलिस उप अधीक्षक वृताधिकारी वृत पीपलखूंट सुनिल कुमार, सहायक लेखाधिकारी प्रथम कार्यालय पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ राजकुमार गर्ग, सहायक लेखाधिकारी प्रथम उप कोष कार्यालय छोटीसादडी दयाराम सैनी, जिला परिवहन अधिकारी जिला प्रतापगढ़ प्रतिनिधि दुर्गा शंकर (परिवहन निरीक्षक) एवं कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। नीलाम प्रक्रिया के दौरान अधिक संख्या में आमजन भी उपस्थित रहे।

वाहनों की नीलामी हेतु विज्ञप्ति में अंकित वाहनों का चयन किया गया। नीलामी में जीएसटी पंजीकृत फर्म को ही शामिल किया गया। नीलामी प्रक्रिया में 09 मोटरसाइकिल और 01 पिकअप वाहन कुल 10 वाहनों की नीलामी की गयी।

दिनांक 09.07.2025 को थाना प्रतापगढ पर मादक पदार्थ तस्करी में जब्त वाहनों की नीलामी की जायेगी। जिसमें थाना छोटीसादडी की कार स्वीफ्ट डिजायर आर जे 35 सीए 1000 जिसकी नीलामी को अन्य कारणों से होल्ड पर रखा गया था, उसकी नीलामी भी थाना प्रतापगढ पर की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button