केंद्रीय स्तर के साथ स्थानीय मुद्दों के निराकरण की मांग को लेकर इंटक का फैक्ट्री गेट पर प्रदर्शन
इंटक संघ के हड़ताल के नोटिस के संबंध में 8 जुलाई को सहायक श्रम आयुक्त कोटा प्रबंधन के साथ बैठक की गई थी।

रावतभाटा। 09 जुलाई को श्रमसंघों के केन्द्रीय नेतृत्व के आव्हान पर केन्द्रीय स्तर के मुद्दों के साथ स्थानीय मुद्दों के निराकरण की मांग करते हुए इंटक संघ सदस्यों द्वारा अध्यक्ष मनोज डागुर एवं महासचिव रमेश गौतम के नेतृत्व में रारासाइट फेक्ट्री गेट पर प्रदर्शन किया गया।
इससे पूर्व इंटक संघ के हड़ताल के नोटिस के संबंध में दिनांक 8 जुलाई 2025 को सहायक श्रम आयुक्त कोटा के कार्यालय में प्रबंधन के साथ बैठक आहूत की गई थी। जिसमें एनेक्सर-बी पर संज्ञान लेते हुए सहायक श्रमायुक्त महोदया ने रारासाइट स्टेन्डिंग आर्डर को नियमानुसार स्थायी सूचना पट्ट पर प्रदर्शित करने, अस्पताल की किचन को पुनः स्थापित करने की मांग पर मरीज की बीमारी से संबंधित भोजन एवं खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने, पीएमबीआई की दवाइयों की प्रभावशीलता की जांच कराने, नियमित एवं गंभीर बीमारियों में ब्राण्डेड दवाइयां उपलब्ध कराने, नॉन टेक्नीकल कार्मिकों को ट्रेक चेन्ज का अवसर देने, एनटीसी प्रशिक्षुओं को सभी उचित लाभ एवं सुविधाओं के साथ-साथ हॉस्टल में गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने हेतु पुख्ता व्यवस्था करने, प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण पूर्ण होने से पूर्व ही कार्यस्थल पर भेजकर नियमित कार्य कराने को अव्यवहारिक माना और उनको प्रथम प्रमोशन इंटरव्यू में इसका लाभ देने, चारभुजा में पुलिया निर्माण, भारत बन्द एवं मॉक ड्रिल की अवधि में सड़क बाधा एवं सुरक्षा जांच के कारण कर्मचारियों की पंचिंग में हुई देरी का नियमितिकरण करने, छुट्टी के आवेदनों का वेरिफिकेशन टाइम बाउन्ड करने, बचे हुए कर्मचारियों की लॉक डाउन कोविड-19 की ड्यूटी नियमितिकरण के कार्ये शीघ्र पूरा करने, केन्टीन में खाद्य आयटम बढ़ाने, गुणवत्ता सुधारने व चाय के टूटे कप तत्काल हटाने, कर्मचारियों के ओवरटाइम का समय पर भुगतान करने के लिए के निर्देश रारासाइट प्रबंधन को दिये। रारासाइट पर 46 डिग्री से अधिक तापमान का हवाला देकर एसी बसों की मांग पर अन्य साइटों पर चल रही एसी बसों का हवाला संघ द्वारा दिया गया और अधिकारियों की पात्रता के बगेर एसी कार उपलब्ध कराए जाने का भी हवाला दिया गया इस पर प्रबंधन को निर्देश दिया गया कि संबंध में तत्काल समुचित कार्यवाही की जाए।

निर्देशों की पालना नहीं होने की स्थिति में श्रम कानूनो के तहत कार्यवाही किये जाने अल्टीमेटम भी प्रबंधन को दिया गया। प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों जिसमें चारों नई श्रम संहिताओं को समाप्त करनेे, न्यूनतम मजदूरी 26000/- करने, असंगठित और कृषि क्षैत्र के कामगारों को न्यूनतम 9000/- प्रतिमाह करने, समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करनेे, व्यापक सामाजिक सुरक्षा, एनपीएस-यूपीएस को समाप्त कर पुरानी पेन्शन बहाल करने, बोनस और भविष्य निधि को बढ़ानेे, अंतर राष्ट्रीय कन्वेन्शन सी-87 एवं सी-98 का अनुसर्मथन करने, मंहगाई पर रोक लगाने, सार्वजनिक एवं सरकारी उपक्रमों का निजीकरण बन्द करने, सी-2 प्लस 50 प्रतिशत की एमएसपी लागू करने, सभी को निशुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी और स्वच्छता का अधिकार की गारन्टी एवं आवास सुनिश्चित करने, निर्माण मजदूरों को ईएसआई कवरेज दिये जाने की मांग पर सरकार को चेताया गया।
प्रदर्शन के बाद सभा को अध्यक्ष मनोज डागुर ने अपने संबोधन में एनपीसीआईएल की पेंशन स्कीम के संबंध में इंटक संघ द्वारा हाई कोर्ट डबल बेंच में दायर रिट एवं कोर्ट के आदेश के बाद सुप्रिम कोर्ट तक की कार्यवाही से सभा को अवगत कराया और निगम के निजीकरण की संभावनाओं पर चिंता जाहिर की और कहा इंटक ने सदैव मजदूर हितों की पैरवी करता आया है और करता रहेगा। सभा को महासचिव रमेश गौतम, एसएस नागर ने भी संबोधित किया और प्रदर्षन एवं सभा का संचालन दीपक आंजना ने किया।
इंटक महासचिव ने सरकार परस्त भामस द्वारा हड़ताल से विरत रहने हेतु जारी किये गये निर्देशों की निन्दा करते हुए भामस को मजदूर हितों का विरोधी बताया और इंटक सदस्यों की बड़ी संख्या में भागीदारी कर प्रदर्शन के आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों का आभार एवं अभिनन्दन ने ज्ञापित किया।

प्रदर्षन के दौरान सर्वश्री मनोज डागुर, रमेश गौतम, फिरोज़ खान, मंजीत चावड़ा, जब्बारअली, रधुराजसिंह भागरोत, रघुराजसिंह शेखावत, बिशन सिंह मीणा, दिनेश मीणा, रामराज मीणा, राधे मीणा, विश्राम मीणा, गिरधरलाल मीणा, अवधेश मीणा, राकेश मीणा, भगवानलाल जाट, दीपक आंजना, दिनेश बारबर, जगदीश चन्द्र, आर एस प्रभात, सीएस तंवर, नन्दलाल धाकड़, अनिल मेहता, राकेश कलाल, तेजमल नागर, विमल हेड़ा, डीआर सैनी, एनएस शेखावत, मनीश हाड़ा, उदयलाल धाकड़, बिलाल अनवर, प्रभुलाल बागड़ी, हंसराज गेहलोत, सुरेश बीसेन, सीबी वर्मा, पीके शर्मा, हारून पठान, नवीन कुमार, मंगल सिंह राव, हरिसिंह चौधरी, मुकेश कुमार शर्मा, राजू सिंह, हरीश गर्ग, एसएस नागर, प्रदीप कचोट, बीएस हाड़ा, एमपी चौधरी, मोहम्मद उमर, अजय विश्वा, उदयराम जाट, चेतन राठौर, हेमन्त कुमावत, राजेश भाटी, मुकेश मिश्रा, रामजस चौधरी, रामजीवन चौधरी, अनुज भटनागर, रफीक मोहम्मद, आरिफ अली, जगदीश कुमार, राकेश बोरीवाल, किशन साल्बी, विमल हेड़ा, रईस अहमद, ताराचन्द्र, राजूलाल मेहर, भेरू कुमार बारेशा, पुष्कर सेन, गणपत मेघवाल, मंगल चन्द्र वर्मा, अनिल कुमार, लोकेश बैरागी, नरेन्द्र कुमार, दीपक कुचेरिया, संजय कुमार, लोकेश, अजहर अली एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



