प्रतापगढ़

कुख्यात अपराधी हथियार सप्लायर सद्दाम गिरफ्तार

हथियार सप्लायर कुख्यात अपराधी सद्दाम गिरफ्तार

प्रतापगढ़। पुलिस महानिदेशक राजस्थान जयपुर द्वारा अवैध हथियार तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में परबतसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ के मार्गदर्शन एवं एजीटीएफ की संयुक्त कार्यवाही में प्रवीण टांक थानाधिकारी छोटीसादडी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा तस्करों को हथियार उपलब्ध कराने वाले कुख्यात अपराधी सद्दाम को गिरफ्तार कर प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

घटना विवरणः- 28.06.2025 को थानाधिकारी प्रवीण टांक पुनि द्वारा राकेश पिता कचरूलाल राठौर जाति तेली निवासी मालपुरा बाजार गंगधार थाना गंगधार जिला झालावाड़ राज. को एक ऑटोमेटिक देशी पिस्टल, दो खाली मेगजीन के साथ गिरफ्तार किया था तथा राकेश की सुचना पर सलमान पिता शेरखान निवासी नागदा को गिरफ्तार कर उससे भारी मात्रा में अवैध असलाह जिसमे देशी विदेशी हथियार व भारी मात्रा मे जिन्दा कारतूस बरामद किये गये थे।

घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार हथियारो की सप्लाई करने वाले अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बसंल के निर्देशन में गठित टीम द्वारा प्रकरण में सददाम पिता लाल मोहम्मद निवासी बूढा थाना नारायणगढ जिला मन्दसौर म.प्र को केन्द्रिय कारागृह जोधपुर से जरिये प्रोडक्शन वारण्ट गिरफ्तार किया गया। राकेश ने अपने द्वारा 12 बोर बन्दूक व पिस्टल को भी सप्लाई करना बताया। सद्दाम द्वारा राकेश से खरीदकर उक्त अवैध हथियार मारवाड के तस्करों को सप्लाई किये गये तथा कुख्यात अपराधी एवं सुपारी किलर बाबु फकीर निवासी गोतमपुरा इन्दौर को सप्लाई करवाये गये थे। बाबु फकीर वर्ष 2024 में नीमच में एक व्यवसायी पर जानलेवा हमले के दौरान क्रॉस फायरिंग में मारा जा चुका है। सददाम के खिलाफ थाना छोटीसादडी, रठांजना, बोरनाडा जोधपुर आयुक्तालय, नारायणगढ, पिपल्यामन्डी, नई आबादी मन्दसौर जिला मन्दसौर, सिटी कोतवाली नीमच पर एनडीपीएस एक्ट, हथियार तस्करी, हत्या का प्रयास के 9 प्रकरण दर्ज है। अभियुक्त से अवैध हथियार सप्लाई के सम्बन्ध में पुछताछ व अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त: सददाम पिता लाल मोहम्मद मुसलमान उम्र 35 साल निवासी बूढा थाना नारायणगढ जिला मन्दसौर म.प्र.।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button