प्रतापगढ़

दमामी समाज ने विभिन्न समास्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन दिया

दमामी समाज ने विभिन्न समास्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन दिया

प्रतापगढ़। दमामी समाज के समाजजन जाति प्रमाण पत्र जारी करने में आ रही विभिन्न समास्याओं के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री राजस्थान के नाम एक ज्ञापन श्री राष्ट्रीय हिंदू दमामी सेवा संस्था, प्रतापगढ़ के तत्वाधान में,जिला कलक्टर को सौंपा ।
संस्था के अध्यक्ष दादू दयाल बोरदिया ने बताया कि दमामी समाज 2014 से पूर्व अनुसूचित जाति में सम्मिलित थी, लेकिन 2014 के बाद इसे इस सूची से हटा दिया। समाज मुख्यमंत्री से निवेदन करता हैं कि वे अविलंब समाज की पीड़ा पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर पुनः अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करवाने का आदेश जारी करावें । ज्ञापन देने के पश्चात संस्था द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण भी किया गया।
इस इस अवसर पर संस्था सचिव विनोद दमामी, कोषाध्यक्ष हरीश दमामी बोरी, उपाध्यक्ष दुर्गेश दमामी प्रतापगढ़, दर्पण सेवा संगठन अध्यक्ष यशवंत दमामी, गणपत लाल पिल्लू, अभय गन्धर्व, , सुनील बोरदिया , राधेश्याम दमामी, प्रदीप देहरा,पंकज, गोपाल मंडावरा, घनश्याम जेतपुरा, भगवती लाल नागदेड़ा, हरी राजस्थानी ,अनील बेड़मा,मदन बोरी, पप्पू लाल सुहागपुरा, दिलीप असावता, भेरुलाल सिध्दपुरा, कन्हैयालाल नान्दणा, कन्हैयालाल वरमण्डल, दिनेश गोजा, रवि गोजा, श्याम लाल अरनोद,प्रेम लाल नागदी, भगवती लाल वरमंडल,, नितेश, मनीष, नागेश्वर, अशोक शेरगढ़, विनोद झांगरीया, दिनेश सिध्दपुरा, सुरेश बनी,अम्बालाल सिध्दपुरा, मोहीत अरनोद,आशिष नीमच ,लखन देवद, राहुल सिध्दपुरा,सोनु अरनिया, संजय कोटा, रौनक, कुलदीप, श्याम सुंदर सहित अनेक समाजजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button