प्रतापगढ़

भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा प्रतापगढ़ ने 10वाँ स्थापना दिवस मनाया

भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा प्रतापगढ़ ने 10वाँ स्थापना दिवस मनाया

प्रतापगढ़। पीजी कॉलेज कैंपस में* भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा ने पीजी कॉलेज प्रतापगढ़ में बिरसा मुंडा वीर काली बाई कलासुआ जयपाल सिंह मुंडा बर्ड पर माल्यार्पण किया और वीर कालीबाई क्लासवा पार्क कैंपस पीजी कॉलेज प्रतापगढ़ नीम,आम, जामुन,पीपल, महुआ, सीताफल,बदाम, आदि के पौधे लगाकर, स्थापना दिवस मनाया,
स्थापना दिवस को लेकर BPVM के बैनर तले छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी रहे राकेश मईडा ने बताया कि BPVM संगठन की स्थापना 18 जुलाई 2016 में की गई थी, जो लगातार छात्र-छात्राओं के हक अधिकारों, के लिए लड़ता आया है और छात्रों के साथ जहां-जहां अन्याय हुआ वहां पर भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा खड़ा रहा है और BPVM पूर्व जिला संयोजक विक्रम निनामा ने कहा की जो भी छात्र छात्राएं 12वीं पास कर कॉलेज में एडमिशन ले रहे हैं वह सभी छात्र-छात्राएं BPVM से जुड़े और अपना हक अधिकार जाने ओर भील प्रदेश राज्य को लेकर भी लगातार आवाज उठाता आया है, प्रतापगढ़ जिले में विद्यार्थी की की किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो BPVM के कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया स्थापना दिवस पर छात्रों को संगठन की गतिविधियां,शिक्षा, करियर संबंधित, बाते बताई, साथ ही संगठन के विस्तार को ले कर भी चर्चा की गई । स्थापना दिवस कार्यक्रम में उपस्थित भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा जिला संयोजक बहादुर लाल निनामा सहसंयोजक राकेश निनामा ईश्वर डामोर छगन जी भील पवन भील श्यामू भील भील जगदीश निनामा भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button