151.480 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा परिवहन करने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

151.480 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा परिवहन करने के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के निर्देशानुसार रविन्द्र पाटीदार थानाधिकारी थाना धोलापानी के नेतृत्व में थाना जलोदा जागीर के प्रकरण संख्या 13/2025 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में मारूती सुजुकी स्वीफ्ट कार आरजे 30 सीबी 2555 में अवैध अफीम डोडाचुरा 151.480 किलोग्राम का सप्लाई करने वाले अभियुक्त सत्यनारायण पिता प्रभुलाल जाति धाकड उम्र 35 साल निवासी संतोकपुरिया थाना छोटीसादडी जिला प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया।
घटना विवरणः दिनांक 13.02.2025 को थानाधिकारी जलोदाजागीर मय पुलिस टीम के थाने के सामने नाकाबंदी की जा रही थी। दौरान नाकाबंदी एक मारूती सुजुकी स्वीफ्ट कार न. आर जे 30 सी बी 2555 आती हुई दिखाई दी। कार चालक पुलिस टीम को देखकर कार को घबराकर हडबडाहट में वापस घुमाने लगा। जिस पर पुलिस टीम द्वारा कार को रोका जाकर वापस घुमाने का कारण गया तो कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। पुलिस टीम द्वारा कार चालक का नाम पुछा तो उसने अपना नाम श्यामलाल पिता डालु माली निवासी सिंहपुरा थाना कपासन जिला चितौडगढ बताया। पुलिस टीम को संदिग्ध लगने पर कार की तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान कार से प्लास्टिक के 09 कट्टो में 151 किलो 480 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा मिला। जिसमें अवैध डोडाचूरा को जब्त कर अभियुक्त श्यामलाल को गिरफ्तार किया जाकर थाना जलोदा जागीर पर प्रकरण दर्ज किया जाकर प्रकरण का अनुसंधान थानाधिकारी धोलापानी के जिम्मे किया गया।
दौरान अनुसंधान गिरफ्तार अभियुक्त ने जब्त डोडाचूरा सत्यनारायण पिता प्रभुलाल धाकड उम्र 35 साल निवासी संतोकपुरिया थाना छोटीसादडी से लाना बताया। जिस पर प्रकरण में डोडाचुरा सप्लाई करने वाले अभियुक्त सत्यनारायण को जिला कारागृह प्रतापगढ से जरिये प्रोडक्शन वांरट गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त: सत्यनारायण पिता प्रभुलाल जाति धाकड उम्र 35 साल निवासी संतोकपुरिया थाना छोटीसादडी।

