एमडी की डील करते 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार जब्त अवैध एमडी की अनुमानित कीमत 50 लाख 60 हजार रूपये जंगल में एमडी बनाने की जगह तक पहुंची पुलिस

प्रतापगढ पुलिस की बड़ी कार्यवाही
213 ग्राम अवैध एमडी और 332 ग्राम एमडी में मिलाने वाला टांका को किया जब्त
एमडी की डील करते 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार जब्त अवैध एमडी की अनुमानित कीमत 50 लाख 60 हजार रूपये जंगल में एमडी बनाने की जगह तक पहुंची पुलिस
एमडी बनाने में प्रयुक्त केमिकल और अन्य उपकरणों को किया जब्त
एनडीपीएस एक्ट की धारा 30 के अतंर्गत वर्ष की पहली कार्यवाही
प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थ की धरपकड अभियान के तहत थानाधिकारी प्रतापगढ दीपक कुमार पुनि मय जाप्ता द्वारा दिनांक 04.08.2025 को गश्त के दौरान 213 ग्राम अवैध एमडी और 332 ग्राम एमडी में मिलाने वाले टांका को जब्त किया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त ओमकार सिंह पिता चन्दन सिंह राजपुत उम्र 31 साल निवासी पेमावतों का बास हनुमान गली भिटवाडा पुलिस थाना सादडी जिला पाली, श्यामलाल पिता लालुराम मीणा निवासी खोरा पुलिस थाना अरनोद व रमेश पिता मोखिया मीणा निवासी हामाखोरा पुलिस थाना सुहागपुरा को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रतापगढ पर प्रकरण संख्या 345/2025 धारा 8/22.29.30 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया जाकर अनुसंधान किया जा रहा है। जब्त अवैध एमडी की अनुमानित कीमत 50 लाख 60 हजार रूपये है।
कार्यवाही विवरणः- दिनांक 04.08.2025 को थानाधिकारी दीपक कुमार पुनि थाना
प्रतापगढ मय जाप्ता द्वारा एमजी रोड, गांधी चौराहा, नीमच नाका, बगवास, हाउसिंग बोर्ड, नन्द मार्ग, बस स्टेण्ड, जीरो माइल चौराहा पर गश्त की जा रही थी। दौराने गश्त जीरो माइल चौराहा के पास वन विभाग के क्वाटरों के सामने तीन व्यक्ति खडे हुए दिखाई दिये। जो पुलिस वाहन को देखकर भागने लगे जिस पर तुरंत थानाधिकारी मय जाब्ता द्वारा जीप रोककर एक व्यक्ति को घेरा देकर पकडा गया तथा दो व्यक्ति भाग गये जिनका पीछा किया गया। थानाधिकारी मय जाब्ता द्वारा पकडे गये एक व्यक्ति का नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम ओमकार सिंह पिता चन्दन सिंह राजपुत उम्र 31 साल निवासी पेमावतों का बास हनुमान गली भिटवाडा पुलिस थाना सादडी जिला पाली का होना बताया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा घबराने के कारण पूछा तो कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। जिस पर पुलिस टीम को संदिग्ध लगने पर ओमकारसिंह की तलाशी लेने पर उसके पास से दो पारदर्शी शैलियों में से एक में 213 ग्राम अवैध एमडी और 332 ग्राम एमडी में मिलाने वाला टांका मिला। जिसको जब्त किया गया। अवैध एमडी और टांका के बारे में पुछने पर श्यामलाल पिता लालुराम मीणा निवासी खोरा पुलिस थाना अरनोद और रमेश पिता मोखिया मीणा निवासी हामाखोरा पुलिस थाना सुहागपुरा द्वारा देकर जाना बताया। मौके से फरार दोनों अभियुक्तों श्यामलाल और रमेश को पुलिस टीम द्वारा पीछा कर पकडा गया और तीनों अभियुक्तों ओमकार, रमेश और श्यामलाल को गिरफ्तार किया जाकर थाना प्रतापगढ़ पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
अनुसंधान के दौरान रमेश मीणा निवासी हामाखोरा ने एमडी निर्माण को लेकर कुछ अहम खुलासे किये। रमेश पिछले कई सालों से जमशेद खान पिता फकीर गुल खान पठान निवासी देवल्दी के यहां मजदुरी करता था। जमशेद खान पिता फकीर गुल खान पठान निवासी देवल्दी के यहा मजदुरी करता था। जमशेद के विरूद्ध पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मुकदमें दर्ज है। जिसमें वह फरार चल रहा था। जमशेद अपने गांव देवल्दी को छोड एमडी बनाने के लिए जंगलों में सुनसान स्थान की तलाश की। इसलिए अपने मजदुर रमेश मीणा को जंगलों में एमडी बनाने के लिए जगह उपलब्ध कराने के लिए कहा। जिस पर वह रमेश मीणा के सहयोग से अरनोद-सुहागपुरा के जंगलों में एमडी
पुलिस ने अनुसंधान के दौरान रमेश की निशादेही से वहां पहुंचकर दियम कार्बोगस मिथाईल सेलुलोस के पैकेट और हाइड्राक्लोरिक एसिड के कंटेनर और डाईक्लोरो मिथेन एक्ट्राप्योर के जार
बरामद किये जो एमडी निर्माण में प्रयुक्त किये जाते है। जिस पर पुलिस द्वारा जब्तशुदा 213 ग्राम एमडी व 332 ग्राम एमडी टांका ओमकारसिंह के पास श्यामलाल व रमेश द्वारा सैम्पल के रूप में लाया गया था। अगर यह माल पसंद आता तो केमिकल की मदद से एमडी की बडी खेप तैयार कर तस्करी की जानी थी। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियुक्तगण को एमडी खरीद फरोक्त करने एवं व्यावसायिक मात्रा में एमडी की तस्करी करने की तैयारी के आरोपो में गिरफ्तार किया है। एमडी निर्माण एवं खरीद फरोक्त से जुडे अन्य लोगों के बारे में अनुसंधान किया जा रहा है।

