चाकु मारकर मोटरसाईकिल मोबाईल व पैसे लुट कर ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

चाकु मारकर मोटरसाईकिल मोबाईल व पैसे लुट कर ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक बी आदित्य के निर्देशानुसार रविन्द्र पाटीदार धानाधिकारी थाना धोलापानी के नेतृत्व में थाना धोलापानी के प्रकरण संख्या 77/2025 धारा 304(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त ताराचंद पिता मांगीलाल मोग्या उम्र 25 साल निवासी मेघपुरा थाना छोटीसादडी को गिरफ्तार किया गया।
घटना विवरणः- दिनांक 02.08 2025 को प्रार्थी शिवलाल उर्फ देवीलाल पिता मानचंद मीणा निवासी हरमरा की रेल थाना धोलापानी जिला प्रतापगढ़ राज ने रिपोर्ट पेश की मैं चगेरा गांव नीमच के पास काम करता हूं। आज मुझे मेरे पिता ने घर बुलाया था। इस कारण चंगेरा से मेरी मोटरसाईकिल जिसके नंबर आरजे 35 एसएस 9443 स्पलेंडर प्लस सिल्वर कलर से आ रहा था कि बरोल घाटा जगल से बारा बावडी के बीच मेरे पीछे छोटीसादडी की तरफ से अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर आए व मेरे आडे फिर कर मेरे साथ झपटा मारी कर मेरी मोटरसाईकिल व मेरा मोबाईल को छीना झपटी कर प्रतापगढ़ की तरफ भाग निकले। वगैरा रिपोर्ट पर थाना धोलापानी पर धारा 304 (2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। दौराने अनुसंधान सीसीटीवी फुटेज चैक किये और अन्य तकनीकी साक्ष्य प्राप्त किये गये। आसूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त ताराचंद पिता मांगीलाल मोग्या उम्र 25 साल निवासी मेघपुरा थाना छोटीसादडी के विरूद्ध धारा 309 (6) बीएनएस का अपराध प्रमाणित पाया जाने से उक्त धारा का इजाफा किया जाकर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त- ताराचंद पिता मांगीलाल मोग्या उम्र 25 साल निवासी मेघपुरा
थाना छोटीसादडी जिला प्रतापगढ
नोटः- अभियुक्त लुट डकैती चोरी करने का आदी हो इसके खिलाफ पुर्व में थाना बडीसादडी व अन्य थानों में लुट डकैती चोरी करने के मुकदमें दर्ज हो फरार चल रहा था।

