Today's News

रंग- बिरंगी राखियां बहनों ने भाइयों को बांधी , भाइयों ने दिए उपहार और लिया रक्षा का संकल्प धूमधाम से मनाया रक्षा बंधन का त्यौहार:

सिंगोली।शनिवार को रक्षाबंधन का त्यौहार धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों को राखी बांधी और मिठाई खिलाई। साथ ही माथे पर तिलक लगाकर उनकी दीर्घायु और खुशहाली की कामना की।सुबह से शुरू हुआ राखी बांधने का सिलसिला देर शाम तक अनवरत जारी रहा। इस मौके पर कस्बों से लेकर ग्रामीण अंचल तक के चौराहों पर राखी और मिठाई की दुकानें सजी हुई थीं। इन दुकानों पर खूब बिक्री हुई।

रंग-बिरंगी और विभिन्न आकार की राखियां लोगों को आकर्षित कर रही थीं। सुबह से लेकर शाम तक सड़कों पर विशेष चहल-पहल देखी गई। बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ती रही।

द्वापर युग से जुड़ी है मान्यता

रक्षाबंधन का त्योहार द्वापर युग से चला आ रहा है। मान्यता है कि भगवान विष्णु के आठवें अवतार कृष्ण और सुभद्रा ने इस पर्व की शुरुआत की थी। यह त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है।

परंपरा के अनुसार, बहनें अपने भाई की दाईं कलाई पर रक्षा सूत्र यानी राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुरक्षा की कामना करती हैं। भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं और हमेशा उनकी रक्षा का संकल्प लेते हैं।

हालांकि ज्यादा ट्रैफिक रहने से बसों में बहनों को आने जाने में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा पर भाई की लंबी उम्र के लिए रक्षा सूत्र बंधना उनके लिए जरूरी था

दुकानदारों ने इस त्यौहार पर अच्छा व्यापार किया। परिवारों में भाई-बहन के बीच स्नेह और प्यार का यह त्यौहार पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button