दोषियों की गिरफतारी व फर्जी पंजीयन करवाने वाले दोषी लोगो को सजा दिलाने व पंजीयन को निरस्त कराने की मांग

दोषियों की गिरफतारी व फर्जी पंजीयन करवाने वाले दोषी लोगो को सजा दिलाने व पंजीयन को निरस्त कराने की मांग
प्रतापगढ़। जिले की धरियावद तहसील के मुंगाणा कस्बे मे अनिल कुमार लबाना पुत्र मोहन लबाना निवासी टांडा खुन्ता का स्वयं द्वारा निर्मित मकान 20 गुणा 100 फीट पर पक्का मकान सन 2012 मे निर्मित किया जाकर बजाज बाइक का शोरूम 2019 तक चलाया। कार्य व्यस्तता व स्वास्थ्य को देखते हुए बजाज बाइक शोरूम की शॉप को बंद कर दी थी। उसके बाद अंकित कुमार पचौरी को किराना की दुकान चलाने मकान किराये पर प्रति माह 11000 अक्षरे ग्यारह हजार रुपए मासिक किराया तय कर दिया था। किराया राशि प्रतिमाह जसवंत लाल रजावत को आरडी एकाउन्ट में जमा करवाने का तय किया जो प्रति माह अंकित कुमार जैन करवाता रहा। मार्च 2025 के बाद किराया देना बंद कर दिया तो मकान मालिक अनिल कुमार लबाना व पिताजी मोहनलाल लबाना ने बार बार किराया राशि की मांग की नही देने पर मकान व दुकान खाली करने को बोला। किरायेदार अकित कुमार ने मार्च से 4 अगस्त तक आना कानी करता रहा। मार्च माह से रोज मकान मालिक धरियावद, खुन्ता मूंगाना के जैन समाज के पंच लोगो को बताया की मैंने मकान बनाया बाइक का शो रूम चलाया मकान मेरा है ये आप सब लोग जान रहे हो फिर भी मेरा मकान खाली नही कर रहा है। आप सब पंच लोगो से कह रहा हूँ की इसको किराये पर दिया मकान मेरा है ख़ाली करवा दो सब पंच लोगों ने अंकित को बोला लेकिन खाली नही किया ऐसी स्थिति में अब मैं व मेरे परिवार के लोग किराना दुकान व मकान खाली करेंगे। इस पर 5 अगस्त को दिन मे साढ़े ग्यारह बजे हम परिवार के लोग दुकान पर गए और सामान बाहर निकालना शुरू किया। थोड़ी ही देर में अंकित के पिता गट्टुलाल पंचौरी को अंकित ने कॉल करके बुलाया तो वह अपने साथ तेज धारदार लौहे की कुल्हाड़ी लेकर आया और जोर लगा दोनों हाथो मे पकड़ कर कुल्हाड़ी का प्राण घातक हमला मकान मालिक के बड़े भाई अजित लबाना को मारी समय रहते अजित की नजर पड़ जाने से कुल्हाड़ी के प्राण घातक वार से सिर को बचाया लेकिन जिस हाथ से कुल्हाड़ी को रोकने व पकड़ने का प्रयास किया उसी दाएँ हाथ की हथेली को चिरती हुई लगी। लगते ही हमलावर गट्टुलाल पचौरी फिसल कर नीचे गिर गया। इस दरम्यांन पुलिस जाब्ता आगया व फिर हम लोगों ने अपने मकान पर अपना ताला लगा कर चले गए। बाद में पुलिस प्रशासन की मोजूदगी में किरायेदार अंकित कुमार जैन स्वयं अपने समाज के युवा लड़को के सहयोग से दुकान का सारा सामान ट्रैक्टर पिकअप ट्रक में भरवाकर ले गया। हम लोगों ने एक माचिस को भी नही लिया। फिर भी जैन समाज जिसे सभ्य शिक्षित समाज कहा जाता है झूठे फर्जी पट्टा रेजिस्ट्री करवा दुकान व मकान हड़पना चाहने वाले अंकित की तरफदारी करने तथा झूठे आरोप लगाने जिला पुलिस अधीक्षक व जिला कलेक्टर प्रतापगढ़ के पास गये। जैन वर्ग के कुछ लोग अराजकता लूट मारकर मकान हड़पने की मंशा से फर्जी पंजीयन करवाने वाले के साथ होकर प्रतापगढ़ ज्ञापन देने आये। आज हम लोग भी जिला कलक्टर व एसपी को वास्तविक जानकारी देने व दूध का दूध व पानी का पानी न्याय की माँग करने के लिए मिले। फर्जी पट्टे की फर्जी रेजिस्ट्री करने में प्लॉट का फर्जी पट्टा देने वाले नंदलाल लबाना तात्कालीन सरपंच ग्राम पंचायत मूंगाना फर्जी रेजिस्ट्री करवाने में षड्यंत्र रचनाकार, स्वर्गीय मानकलाल जैन निवासी धरियावद के नाम पुरानी तारीख का फर्जी पट्टा देकर जून माह में ग्राम पंचायत मूंगाना सचिव सरपंच को बिना बताये मृत पिता मानक लाल जैन के नाम के कुट रचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी पट्टे से उप पंजियक् उप तहसीलदार नवीन जैन को झूठे फर्जी पंजीयन के षड्यंत्र मे शामिल करते हुए मूंगाना निवासी हीनाक्षी रजावत पुत्री जम्बू कुमार रजावत पत्नी अंकित कुमार पचौरी निवासी मूंगाना को तारीख जून 2025 को पंजीयन करवा दिया। हम लोगों पर हमला करने गटुुलाल पचौरी कुल्हाड़ी लेकर आया और प्राण घातक हमला किया। तुरंत बाद अंकित का बड़ा भाई हैमेंद्र कुमार पचौरी तेज धारदार चाकू लेकर हमला करने की नियत से आया लेकिन पास देख रहे लोगो ने पकड़ लिया काका भगवती लाल पचौरी भी हमला करने आया जिसने महिलाओ के साथ बदतमीजी के साथ गाली गलौच की लबाना समाज के लोगों ने जिला पुलिस अधीक्षक महोदय व जिला कलेक्टर से वास्तविक जांच कर न्याय दिलाने की मांग की फर्जी कूटचित दस्तावेज से फर्जी पंजीयन करवाने वाले दोषी लोगो को सजा दिलाने व पंजीयन को निरस्त कराने की मांग की है।
पूरे घटनाक्रम में यह लोग शामिल
ग्रामीणों ने बताया कि पूरी घटना में जैन समाज के रजत पचोरी, संजय पचोरी, भगवती पचोरी, अंकित पंचोरी, नितेश रजावत के पिताजी, धमेन्द्र जैन के पिता, जम्बु रजावत के पिता, कपिल पंचोरी, हीनाक्षी पंचोरी, अंकित पंचोरी की सासु मां, गटूटु पंचारी की पत्नी आदि ने प्लानिंग के साथ दूकान में घुसकर मकान मालिक परिवारजन पर धारधार हथियार से हमला किया और मारपीट की इन लोगों के खिलाफ भी सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। ज्ञापन के दौरान सैकड़ों की संख्या में लबाना समाज के ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

