हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर भाजपा नगर मंडल की बैठक में यात्रा को भव्यता प्रदान करने की रुपरेखा तय

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा नगर मंडल की बैठक में यात्रा को भव्यता प्रदान करने की रुपरेखा तय ।
रक्षाबंधन पर्व भी मनाया ।
प्रतापगढ़ / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर प्रारंभ हुए “हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर प्रतापगढ़ भारतीय जनता पार्टी की नगर मंडल की बैठक रविवार को पार्टी के जिला महामंत्री नरेंद्र गिरि गोस्वामी एवं सभापति रामकन्या गुर्जर के मुख्य आतिथ्य तथा मंडल अध्यक्ष उत्सव जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई ।
बैठक में तिरंगा यात्रा की तैयारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई एवं रुपरेखा बनाई गई ।
मंडल मीडिया प्रभारी राकेश सोलंकी ने बताया कि मुख्य अतिथि जिला महामंत्री नरेंद्र गिरि गोस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र व्यापी अभियान से प्रत्येक व्यक्ति को जोड़ने हेतु कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयों आह्वान किया गया।
बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नवाचार के तहत पार्टी की पदाधिकारी बहनों ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षा पर्व मनाया । नगर मंत्री गोपाल टेलर की द्वारा नगर मंडल के नवीन कार्यकारिणी का इस अवसर पर स्वागत किया गया ।
बैठक के पश्चात नगर मंडल की ओर से एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया ।
बैठक में मंडल महामंत्री प्रवीण राठौर, विकास चनाल, उपाध्यक्ष विपिन जोशी, लोकेंद्र बोराणा, मांगू सिंह चौहान, जितेश सोनी, पार्षद ठाकुर प्रसाद खत्री, नगर मंत्री अर्पित कोठारी, गोपाल टेलर, कोषाध्यक्ष किशन कुमावत, संजय सिंह चारण, राजेश सालवी, कपिल दास बैरागी, सौरभ बोराणा, रवि शर्मा एवं पार्टी कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

