प्रतापगढ़
जरूरतमंद महिला को जिला चिकित्सालय में जटिया ने किया रक्तदान
जरूरतमंद महिला को जिला चिकित्सालय में जटिया ने किया रक्तदान
प्रतापगढ़। शहर में कई समय से जरुरतमंदों को रक्तदान करने वाली महादेव मित्र मंडल अहिर मौहल्ला द्वारा फिर मानवता की मिसाल कायम करते हुए अरनोद निवासी शारदा नामक महिला को अर्जेंट रक्तदान की जरूरत पड़ने पर संस्था के जितेन्द्र जटिया ने जिला चिकित्सालय में पहुंच कर B+पॉजिटिव 1 यूनिट ब्लड देकर महिला की जान बचाई यह संस्था हर समय जरूरतमंदों को रक्तदान करने के लिए हमेशा तत्पर रहती है। इस अवसर पर संस्था के महादेव मित्र मंडल अहिर मौहल्ला अध्यक्ष अनिल भोई व संस्था सदस्य मौजूद थे।

