नीमच जिला अशासकीय शिक्षण संघ के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष विशाल जैन ने शिक्षक दिवस तक rte भुगतान करने की शाशन से की मांग।
सिंगोली शाशन द्वारा कमजोर ओर गरीब वर्ग के बच्चों को rte के तहत अशासकीय विद्यालयों मै निःशुल्क पढ़ाया जाता है ओर जिसका भुगतान शाशन द्वारा किया जाता है लेकिन अशासकीय विद्यालयों का 2023-24 का अब तक भुगतान नहीं हुआ हे जिला अशासकीय शिक्षण संघ के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष विशाल जैन ने बताया की rte की राशि अशासकीय विद्यालयों के लिए संजीवनी का काम करती है अशासकीय विद्यालय कमजोर वर्ग के बच्चों शाशन की योजना के अंतर्गत निशुल्क पढ़ाते है ओर वर्ष के अंत तक शाशन के नियमों का पालन करते हुए भुगतान की मंशा रखते है लेकिन शाशन द्वारा हऱ वर्ष भुगतान को दो तीन साल तक लंबित क़र दिया जाता है और पड़ोसी राज्यों की अपेक्षा में काफी कम भी दिया जाता हे जिससे विद्यालयों की आर्थिक व्यवस्था प्रभावित होती है श्री जैन ने बताया की कुछ जिलों मै राशि का भुगतान हो चूका है लेकिन नीमच जिले के भुगतान के विषय में डीपीसी महोदय ओर उच्च अधिकारियो से चर्चा की गयी तो बताया की मुख्यमंत्री महोदय द्वारा वन क्लीक के माध्य्म से एक साथ किया जायेगा जिसके लिए पहले रक्षाबंधन का समय बताया गया था लेकिन शाशन द्वारा रक्षाबंधन पर भी भुगतान नहीं हुआ ओर आज 20 दिन ओर निकलने के बाद भी भुगतान प्रकिया लंबित है जिससे अशासकीय विद्यालयों पर आर्थिक संकट बना हुआ हे। अंत मै श्री जैन ने बताया अशासकीय विद्यालय बच्चों को पढ़ाकर समाज के उत्थान मै एक महत्व पूर्ण भूमिका निर्वहन करते है ओर शाशन से कोई मुवावजा नहीं अपने हक़ की मांग करते है ओर उनके हक़ की राशि समय पर न मिलने से सभी संचलको मै गहरा आक्रोश है इसलिए यदि 5 सितम्बर शिक्षक दिवस तक नीमच जिले के अशासकीय विद्यालयो का भुगतान नही किया गया तो मजबूरी वश उन्हें आंदोलन का सहारा लेना पढ़ेगा इसलिए माननीय मुख्यमंत्री जी से निवेदन है की शिक्षक दिवस के पूर्व ही rte राशि का भुगतान क़र नीमच जिले ओर प्रदेश के स्कूल संचालको को शिक्षक दिवस पर राहत प्रदान करे साथ ही यह मांग की जाती हे कि प्रति वर्ष जिस सत्र का उसी सत्र में बच्चो की राशि विद्यालयों को प्रदान की जाए ।