Today's News

वन विभाग ने किया विशालकाय मगरमच्छ का रेस्क्यू

सिंगोली।नगर में स्थित तेजाजी महाराज की पुलिया के किनारे वन विभाग ने मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार वन वनमण्डलाधिकारी नीमच के निर्देशन में, उप वनमण्डलाधिकारी नीमच के मार्ग दर्शन में, वन परिक्षेत्र अधिकारी रतनगढ़ के आदेशानुसार डिप्टी रेंजर बापूलाल दायना को तेजाजी पुलिया के पास पिछले कुछ दिनों से मगरमच्छ के होने की सूचना मिल रही थी जिस पर वन कर्मियों ने तेजाजी पुलिया के पास खेत में पिंजरा लगाकर मगरमच्छ को पकड़ने के लिए चारा डाला।शनिवार सुबह करीब 10 बजे नगरवासियों द्वारा पिंजरे में एक विशालकाय मगरमच्छ को देखा गया तथा वन विभाग और पुलिस को सूचना दी गई जिस पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर बापूलाल दायना टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा सिंगोली में तेजाजी पुलिया के पास स्थित खेत में लगे पिंजरे से लगभग 9 फीट लंबे विशालकाय मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू किया।

वन विभाग के भूपेंद्र बैरागी, सदाशिव धाकड़, शुभम् सुथार सुरक्षा श्रमिक सहित पुलिस के सहयोग से विशाल मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर गांधी सागर डैम चम्बल नदी में छोड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button