Today's News

सांदीपनि विद्यालय में सेवा से प्रसन्नता कार्यक्रम हुआ संपन्न ।

सिंगोली स्थानीय सांदीपनि विद्यालय सिंगोली में वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशानुसार एवं माननीय विधायक महोदय श्रीमान ओमप्रकाश जी सकलेचा विधानसभा क्षेत्र जावद द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प योजना के द्वितीय चरण में विद्यालय में अतिथि के रूप में पधारे जनप्रतिनिधियो अशोक सोनी विक्रम जिला महामंत्री भाजपा, सुरेश  जैन नगर परिषद अध्यक्ष, मोतीलाल धाकड़ नगर परिषद उपाध्यक्ष, राकेश जोशी युवा मोर्चा जिला मंत्री भाजपा एवं जीवनलाल अनुसूचित जनजाति मंडल अध्यक्ष भाजपा के मुख्य आथित्य में कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ। जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य किरण जैन ने बताया कि सेवा संकल्प योजना के प्रथम चरण में विद्यार्थी द्वारा किए गए सेवा कार्य के अनुभव को विद्यालय के छात्रों ने साझा किया। तत्पश्चात राकेश जोशी द्वारा सेवा संकल्प योजना सेवा से प्रसन्नता कैसे प्राप्त की जा सकती है विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई साथ ही माननीय विधायक महोदय द्वारा किए जा रहे प्रयासों, शासकीय विद्यालय में छात्रों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए आज के सेवा संकल्प योजना का उद्देश्य स्पष्ट किया गया । सुरेश जी जैन ने सेवा संकल्प योजना के तहत छात्रों को प्रदान की जा रही राशि से जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता करने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया। माननीय विधायक महोदय के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए उन्होंने बताया कि इस योजना के द्वारा बच्चों में सेवा करने की भावना जागृत होगी । मोतीलाल धाकड़ द्वारा सेवा से प्रसन्नता के तहत प्राप्त राशि का सदुपयोग करने की शुभकामनाएं देते हुए हमेशा सेवा करने का भाव रखने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया।

अशोक सोनी विक्रम ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्रीजी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे स्वच्छता,मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत इत्यादि की जानकारी दी गई सभी छात्रों से इनमें सहयोग करते हुए पुनः भारत को विश्व गुरु बनाने में अपना सहयोग प्रदान करने की बात कही गई। माननीय विधायक महोदय के द्वारा जावद को डिजिटल बनाने के प्रयास के साथ ही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए सभी छात्रों से सेवा संकल्प योजना के द्वितीय चरण में प्रदान की जा रही राशि का सेवा कार्य में उपयोग करते हुए फीडबैक के द्वारा अपने अनुभव साझा करने की बात कही गई साथ ही हमेशा सेवा की भावना रखते हुए अपने आसपास जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए प्रेरित किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों द्वारा सेवा कार्य के लिए छात्रों को राशि प्रदान की गई। इसी अवसर पर एक पेड़ मां के नाम के तहत अतिथियों द्वारा पौधा रोपण किया गया । कार्यक्रम का संचालन उमेश कुमार धोबी ने किया जबकि आभार विनोद कुमार धोबी ने व्यक्त किया । इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य किरण जैन, प्रधानाध्यापक ज्ञानेंद्र शर्मा, राजेंद्र प्रजापत के साथ ही समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button