प्रतापगढ़

भारत आदिवासी पार्टी की मांग पर कमेटी की अनुशंसा पर पार्किंग निविदा निरस्त करने के हुएं निर्देश जारी 

भारत आदिवासी पार्टी की मांग पर कमेटी की अनुशंसा पर पार्किंग निविदा निरस्त करने के हुएं निर्देश जारी

प्रतापगढ़। पार्किंग शुल्क के विरोध में भारत आदिवासी पार्टी द्वारा लगातार मांग की जा रही थी एवं जिला चिकित्सालय के बाहर धरना दिया जा रहा था इसके साथ ही साथ आमजन भी लगातार पार्किंग शुल्क के विरोध में समर्थन कर रहा था।
जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ में संचालित पार्किंग व्यवस्थाओं संबंधी प्राप्त शिकायत पर जिला कलक्टर द्वारा गठित कमेटी ने जांच की। जांच उपरांत कमेटी ने पाया कि पार्किंग संचालन कार्य निविदा शर्तों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है तथा शर्तों का उल्लंघन हुआ है।

इस पर कमेटी ने आरटीपीपी नियम 2013 के नियम 80 एवं आरटीपीपी अधिनियम 2012 की धारा 46 के प्रावधान अनुसार बकाया निविदा राशि की वसूली, धरोहर राशि जब्त करने तथा निविदा निरस्त करने की अभिशंसा की।

कमेटी की अभिशंसा पर पीएमओ ने तत्काल प्रभाव से निविदा निरस्त करने के निर्देश दिए है। भारत आदिवासी पार्टी के विधायक प्रत्याशी रहे मांगीलाल निनामा ने मीडिया को बताया है कि सरकार जिला चिकित्सालय की समस्या को लेकर के गंभीर नहीं है हमारी 10 सदस्य की टीम द्वारा जिला चिकित्सालय का अवलोकन किया गया है जिसमें कई अन्य समस्याएं भी पाई गई है उनको लेकर के भी भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा के माध्यम से जिला कलेक्टर को अवगत करवाया है उम्मीद करता हूं सुधार करेंगे पार्किंग शुल्क को लेकर के आज हमारा धरना हम खत्म कर रहे हैं लेकिन अस्पताल व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए लड़ाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button