पूर्व जनजाति मंत्री नंदलाल मीणा आईसीयू में भर्ती स्वास्थ्य में सुधार
पूर्व जनजाति मंत्री नंदलाल मीणा आईसीयू में भर्ती, स्वास्थ्य में सुधार
प्रतापगढ़ /अहमदाबाद:। राजस्थान के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री नंदलाल मीणा को स्वास्थ्य कारणों से पिछले दिनों अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में रखा गया है।
आज, 26 सितंबर को मीणा के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए, यह बताया गया कि उनकी स्थिति स्थिर है और उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है।
पूर्व विधायक प्रतिनिधि, प्रेम मोहनसोमानी, ने इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए कहा, पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। हम सभी ईश्वर से उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होकर घर लौटने की प्रार्थना करते हैं। सोमानी ने सभी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से आग्रह किया है कि वे मीणा के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें, ताकि चिकित्सकों को उनके उपचार में कोई बाधा न हो।

