Today's News
सिंगोली में आज होगा विराट कवि सम्मेलन ख्यातनाम कवि करेंगे शिरकत-

सिंगोली- नगर परिषद द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव के तहत 4 अक्टूबर 2025 शनिवार रात्रि 9:00 बजे कृषि उपज मंडी तिलस्वा रोड पर एक विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है | जिसमें ख्यातनाम कवि काव्यपाठ करेंगे | जिसमें मंच संचालक लोकप्रिय हास्य कवि दीपक पारीक भीलवाड़ा अंतर्राष्ट्रीय हास्य कवि दिनेश देशी घी शाजापुर श्रृंगार की सुप्रसिद्ध कवयित्री सुमित्रा सरल रतलाम वीर रस मेवाड़ के ओजस्वी कवि सिद्धार्थ देवल उदयपुर राजस्थानी हास्य गीतकार कवि ओम आदर्शी बनेड़ा और नगर के युवा कवि गिरीराज गंभीर काव्यपाठ करेंगे | नगर परिषद मेला समिति ने समस्त काव्य प्रेमी जनता नागरिकगण और क्षेत्रवासी अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कवि सम्मेलन का आनंद ले एवं कार्यक्रम को सफल बनाएँ |