हनीट्रेप के मामले में वांछित आरोपीगण पति-पत्नि गिरफ्तार

हनीट्रेप के मामले में वांछित आरोपीगण पति-पत्नि गिरफ्तार
प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में प्रवीण टांक थानाधिकारी छोटीसादडी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा हनीट्रेप गैंग का खुलासा कर गैंग के सदस्य असलम उर्फ उस्मान व मुमताज उर्फ सना को गिरफ्तार किया गया।
घटना विवरणः- दिनांक 04.01.2025 को प्रार्थी भगतराम ने रिपोर्ट पेश की कि मुझ प्रार्थी को मुल्जिमानो द्वारा डरा धमका कर 60000 रूपये रोकड व डेढ लाख रूपये का स्टाम्प लिखवाकर हनी ट्रेप के मामले में फंसाकर रूपये हडपना चाहते है। आदि रिपोर्ट पेश की जिस पर प्रकरण संख्या 05/2025 धारा 308(2), 3 (5) बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
दौरान अनुसंधान पुर्व में 03 मुल्जिमानो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। प्रकरण की घटना में संलिप्त साथी मुल्जिमानो की तलाश के दोरान दिनांक 24.10.2025 को असलम उर्फ उस्मान शाह मुसलमान निवासी कचोली हर्कियाखाल थाना नीमच हाल जोशी मोहल्ला नीमच थाना नीमच सीटी व उसकी पत्नि मुमताज उर्फ सना पत्नि असलम उर्फ उस्मान निवासी कचोली हर्कियाखाल थाना जीरन हाल जोशी मोहल्ला नीमच थाना नीमच सीटी मध्यप्रदेश को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में आरोपीगणो से पुछताछ जारी है।
गिरफ़्तार –
01. असलम उर्फ उस्मान शाह मुसलमान निवासी कचोली हर्कियाखाल थान नीमच हाल जोशी
मोहल्ला नीमच थाना नीमच सीटी
02. मुमताज उर्फ सना पत्नि असलम उर्फ उस्मान निवासी कचोली हर्कियाखाल थाना जीरन हाल जोशी मोहल्ला नीमच थाना नीमच सीटी मध्यप्रदेश।

