सिंगोली पुलिस को मीली सफलता डोडाचुरा के प्रकरण में 2000 रूपये के इनामी फरार आरोपी जमनालाल धाकड को किया गिरफ्तार।
सिंगोली। पुलिस अधीक्षक अंकित जयसवाल के द्वारा चलाये जा रहे फरार अपराधियो की धरपकड अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी रोहीत कुमार राठौर के मार्गदर्शन में विगत 03 वर्ष से थाना सिंगोली के अपराध मे फरार आरोपी जमनालाल धाकड को दिनांक 26.10.2025 गिरफ्तार किया गया उक्त आरोपी के विरूद्ध राजस्थान के विभिन्न थानो मे मादक पदार्थ की तस्करी व मारपीट के अपराध पंजीबद्ध होकर फरार है।
दिनांक 26.10.2025 को मुखबीर सूचना मिली कि थाना सिंगोली के अपराध कमांक 37/2023 धारा 411,472,473 भादवि एवं अपराध कमांक 81/2025 धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट मे फरार आरोपी जमनालाल पिता सोहनलाल धाकड निवासी ग्राम महुपुरा पुरण का राजस्थान सीमा से आकर ग्राम कदवासा मे बेठा है उक्त मुखबीर सूचना विश्वसनीय होने से मय पुलिस फोर्स के दबिश दी जाकर आरोपी जमनालाल पित्ता सोहनलाल धाकड उम्र 32 साल निवासी ग्राम महुपुरा पुरण को गिरफ्तार किया गया है। जिसे आज माननीय न्यायालय जावद पेश किया जायेगा आरोपी जमनालाल के विरूद्ध राजस्थान के थाना बेगू मे अपराध कमांक 55/19 धारा 341,323,341 भादस, नारकोटिक्स ब्यूरो कोटा में अपराध कमांक 05/2020 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट थाना मांडलगढ मे अपराध कमांक 264/2023 धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट थाना राजियासर गंगानगर मे अपराध कमांक 09/2020 धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट के एवं थाना रतनगढ जिला नीमच के अपराध कमांक 101/19 धारा 279,427 मे स्थाई वारंट जारी होकर आरोपी फरार है। सभी थानो को आरोपी की गिरफ्तारी हेतु जरिये फोन सूचना दी गई है।
सराहनीय कार्य – उक्त कार्य मे थाना प्रभारी बी०एल० भामर व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।
