रावतभाटा

धांगडमऊ कलां मे निशुल्कं नेञ, दांत, अस्थमा चिकित्सा शिविर का आयोजन,

300 रोगियो ने लिया शिविर का लाभ, 125 रोगियो का आपरेशन के लिए चयन,

 

भैसरोडगढ ।धांगडमऊ कलां के श्री महावीर केशव गोशाला परिसर मे मंगलवार को अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच व आत्म आभा गो सेवा साधना केन्द्र के तत्वावधान मे व स्व. ताराबाई गांधी की 5 वी पुण्य स्मृति एवं स्व. लक्ष्मीलाल गांधी की प्रेरणा से निशुल्क नेञ,दांत, अस्थमा चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ

आत्म आभा गो साधना केन्द्र के डा. आभा किरण गांधी ने बताया की शिविर मे श्री जैन दिवाकर लाभ मुनि अस्पताल मंदसौर के डाक्टरो की टीम ने करीब 250 रोगियो की आंखो की जांच की जिसमे 125 रोगियो का आंखो के आपरेशन के लिए चयन किया गया , चयन रोगियो का आपरेशन 16-18 व 20 दिसम्बर को मंदसौर मे होगा, वही दंत चिकित्सक डा. गोपाल धाकड व अस्थमा संबधी चिकित्सा मे आयुर्वेदिक पद्धति से डा. आभा किरण गांधी ने रोगियो की जांच कर परामर्श व निशुल्कं दवाईया दी ।

शिविर मे सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक रोगियो की जांच की गई, शिविर मे समाजसेवी भगवती लाल जैन, पुरणप्रकाश गांधी, नमन गांधी, अशोक लबाना, ओम राठोर, प्रकाश पोखरना (बेगु) , नाथुलाल गांधी(सिंगोली) , रतनलाल शर्मा, पारस गांधी, अंकित गांधी, अनुराग कछाला,चेतन जैन, दीपक जैन, मोहन लाल सेन सहीत ग्रामीणो ने अपनी सेवाए दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button