कार से 191,500 रूपये, 01 कार, 01 स्पोर्ट्स बाइक को जब्त कर 06 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना अरनोद की कार्यवाही नाकाबंदी के दौरान
कार से 191,500 रूपये, 01 कार, 01 स्पोर्ट्स बाइक को जब्त कर 06 आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशानुसार संदिग्ध गतिविधियों व वांछित अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ हेतू चलाये जा रहे अभियान के तहत् गजेन्द्रसिंह जोधा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में चन्द्रशेखर पालीवाल पुलिस उप अधीक्षक वृत अरनोद के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी अरनोद शिवलाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पुलिस चौकी नौगावां के सामने दिनांक 13.01.2026 को नाकाबन्दी के दौरान 06 गैरसायल गिरफ्तार कर इनके कब्जे एक कार, एक अपाचे मोटरसाइकिल ओर सर्दिग्ध राशि 191500 / रूपये जब्त किये गये।
घटना विवरण :- दिनांक 13.01.2026 को थानाधिकारी शिवलाल मीणा पुलिस थाना अरनोद को सुचना मीली कि एक गुजरात पासिंग कार में कुल चार व्यक्ति सवार है तथा एक स्पोर्ट्स बाइक पर देवल्दी के दो व्यक्ति सवार है। जो संदिग्ध गतिविधियों के उदेश्य से देवल्दी गांव की तरफ से आ रहे है। जिनकी गतिविधियां संदिग्ध है। जिस पर थाने से तुरन्त पुलिस जाप्ता कार्यवाही के लिये भेजा गया। प्रभुलाल मय पुलिस जाप्ता द्वारा पुलिस चौकी नौगावां के सामने नाकाबंदी शुरू की। तभी देवल्दी नौगावां की तरफ से एक मोटरसाइकिल ओर एक कार अल्ट्रोज आई। जिसको हाथ का ईशारा देकर रूकवाने प्रयास किया तो दोनो के चालक मोटर साइकिल व कार को भगाकर लेकर जाने लगे जिस पर पुलिस टीम द्वारा पिछा कर घेरा देकर बडी मुश्किल से पकडा। मोटरसाइकिल चालक फेजल खान पिता बादशाह खान मुसलमान उम्र 28 साल निवासी देवल्दी व चालक के पिछे बैठे उसके साथी अरशिल खान पिता अमजद खान उम्र 19 साल निवासी देवल्दी पुलिस थाना अरनोद के पास मोटरसाइकिल के कोई दस्तावेज नही होने से मोटरसाइकिल अपाचे को जब्त किया गया। कार चालक रफीक खान पिता सतार खान मुसलमान व उसके साथी दिलावर खान पिता आमीर हुसैन मुसलमान आदिल पिता अनवर शेख मुसलमान असफाक पिता असलम खान मुसलमान सभी निवासी राघव कॉलोनी वेरावल पुलिस थाना वेरावल जिला गिर सोमनाथ (गुजरात) के पास कार को चैक करने पर कार में 1,91,500/- अक्षरे एक लाख इकरानवे हजार पांच सौ रूपये नगद मिले। जिनके बारे में पुछने पर कोई सन्तोषजनक जवाब नहीं दिया। जिस पर उक्त मिली नगदी को पुलिस द्वारा संदिग्ध मानते हुये जप्त कर साथ ही कार को भी जप्त किया गया। सभी को लोक परिशांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जब्त शुदा कार, मोटरसाइकिल एवं नगदी व उनकी संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में जांच व पुछताछ की जा रही है।
आरोपी फेजल के खिलाफ गुजरात में एक एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण एवं आदिल पिता अनवर शेख मुसलमान निवासी राघव कॉलोनी वेरावल पुलिस थाना वेरावल जिला गिर सोमनाथ (गुजरात) के खिलाफ 02 आबकारी एक्ट, 01 एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 03 आपराधिक प्रकरण दर्ज है।
गिरफ़्तार गैरसैलाह-
01 फेजल खान पिता बादशाह खान मुसलमान उम्र 28 साल निवासी देवल्दी पुलिस थाना अरनोद जिला प्रतापगढ (राज)
02 अरशिल खान पिता अमजद खान उम्र 19 साल निवासी देवल्दी पुलिस थाना अरनोद जिला प्रतापगढ
03 रफीक खान पिता सतार खान चौहान मुसलमान उम्र 30 साल निवासी सेंट कोसुर स्कल के पास राघव कॉलोनी वेरावल पुलिस थाना वेरावल जिला गिर सोमनाथ राज्य गुजरात
04 दिलावर खान पिता आमीर हुसैन मुसलमान उम्र 26 साल निवासी राघव कॉलोनी वेरावल पुलिस गुजरात,
थाना वेरावल जिला गिर सोमनाथ राज्य 05 आदिल पिता अनवर शेख मुसलमान उम्र 22 साल निवासी राघव कॉलोनी वेरावल पुलिस थाना वेरावल जिला गिर सोमनाथ राज्य गुजरात
06 असफाक पिता असलम खान मुसलमान उम्र 20 साल निवासी राघव कॉलोनी वेरावल पुलिस थाना वेरावल जिला गिर सोमनाथ राज्य गुजरात।
