Today's News

विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर चारभुजा नाथ को लगाया छप्पन भोग।

नगर में छप्पन भोग के साथ निकली विशाल शौभायात्रा

सिंगोली/इन दिनों नगर सिंगोली पुरी तरह विराट हिन्दू सम्मेलन के रंग में रंगा हुआ है और इसी क्रम में आज दिनांक 15 जनवरी को विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर नगर के मध्य स्थित गूर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के चारभुजा नाथ मंदिर पर छप्पन भोग लगाया गया। हिन्दू सम्मेलन की तैयारी में लगे पुरुष महिला युवा ओर युवतियों का जोश ओर उत्साह देखते बनता है। ज्ञात रहे नगर में विराट हिंदू सम्मेलन दिनांक 28 जनवरी को आयोजित हे उसकी तैयारी में पुरा नगर लगा हुआ हो ऐसा प्रतीत हो रहा है।पुरे नगर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है वही हर दिन कोई ना कोई बड़ा कार्यक्रम नगर में आयोजित हो रहे हैं। आज भी छप्पन भोग के साथ चारभुजा नाथ मंदिर से शौभायात्रा निकली जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः गूर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मंदिर पर पहुंची जहां पर भगवान चारभुजा नाथ की महा आरती करते हुए भगवान को छप्पन भोग लगाया गया। शौभायात्रा में युवक युवतियां सहित महिलाएं भजनो की मधुर धुन पर पुरे रास्ते नाचते झुमते भगवान की भक्ति में लीन होकर चल रही थी। हिन्दू सम्मेलन को लेकर नगर का बच्चा बच्चा उत्साहित हैं।

Related Articles

Back to top button