डिवाईन पब्लिक स्कूल की बालिका परिधी जैन ने जिला मेरिट में प्राप्त किया द्वितीय स्थान।
सिंगोली – नगर की अग्रणीय संस्था ड़िवाईन पब्लिक हायर सेकेंड़री स्कूल सिंगोली का कक्षा-10वी और 12वीं में बोर्ड परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा l
जिसमें कक्षा 10वीं में विद्यालय की होनहार बालिका परिधी जैन पिता विपिन कुमार जैन ने 97.4% अंक प्राप्त करके जिला मेरिट सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त किया | संस्था द्वारा मेरिट सूची में शामिल होने वाले बालक-बालिकाओं को उदयपुर से दिल्ली की हवाई यात्रा प्रस्तावित है | जो यात्रा अतिशीघ्र सम्पन्न होगी | इसी क्रम में श्रेष्ठा जायसवाल पिता नरेन्द्र कुमार जायसवाल 94% अक्ष गाँधी पिता कमल कुमार गाँधी 93.6% नीतिज्ञा जैन पिता अशोक कुमार जैन 93%
कक्षा 12वीं में अंश मेहता पिता कैलाशचंद मेहता 90.,6% लक्ष्य जैन पिता जयकुमार जैन 88% सुहानी जैन पिता राजेश जैन 85.6% अक्षिता सोनी पिता रवि सोनी 83% वेदिक शर्मा पिता दिनेश शर्मा 81.2% जिया चंदेल पिता हंसराज चंदेल 80.4% अंक प्राप्त करके अपने परिवार, विद्यालय, नगर और जिलें का नाम गौरवान्वित किया है | विद्यालय के संचालक निर्मल मेहता प्राचार्य सुनील नागोरी, व्यवस्थापक रामलाल धाकड़,जसराज शर्मा, मुरली धाकड़, धर्मराज धाकड़,गिरीराज सोनी,अरूणा सेन, अनिता लबाना, पल्लवी भंडारी,चित्रा सेन और समस्त विद्यालय परिवार द्वारा बालक-बालिकाओ अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाईयाँ प्रेषित की गई l*


