संस्कार विद्या निकेतन सिंगोली मे लगातार आठवीं बार विज्ञान मंथन यात्रा के लिए हुआ विद्यार्थियों का चयन।
सिंगोली – नगर की अग्रणीय सनस्ता संस्कार विद्या निकेतन से लगातार नोवी बार सात विद्यार्थियों का चयन विज्ञान मंथन यात्रा के लिए हुआ है। प्रदेश के विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने के लिए मध्यप्रदेश सरकार की यह अनूठी पहल है। यह विद्यार्थियों का दल भोपाल से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के लिए श्री हरि कोटा ओर चेन्नई रवाना होगा। यह यात्रा 20 अप्रैल से 27 अप्रैल के लिए प्रस्तावित है। 27 अप्रैल को बच्चों की ऑनलाईन परीक्षा होगी, जिसमें उत्तीर्ण होने पर स्कॉलरशिप की पात्रता होगी। चयनित विद्यार्थियों में सलोनी जैन चेस्टा सुथार पूजा धाकड़
पूजा धाकड़ रेतपुरा अक्षरा कुंवर उमा धाकड़ नीतू कवर शामिल हैं। विद्यालय के संचालक व प्राचार्य विशाल जैन व स्टॉफ सदस्य सुनील धाकड़ विनोद जैन नसीम
बानो तब्बसुम मंसूरी अंजना सोनी गोटू लाल धाकड़ अर्जुन सिंह डॉ ममता सोनी एवंम समिति सदस्यों ने समस्त विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ एवं अभिभावकों को बधाईयाँ प्रेषित की है।
ज्ञात रहे की संस्कार विद्या निकेतन सिंगोली की एक मात्र ऐसी संस्था है जिसने लगातार तीन सालो से जिला मेरिट सूची मे प्रथम स्थान बना कर अपना व नगर का नाम रोशन किया है इस वर्ष भी सलोनी जैन द्वारा जिला मेरिट सूची मे प्रथम स्थान प्राप्त किया जो नगर के लिए गौरव का विषय है
