बिरला सन लाईफ की बीमा पॉलिसी की राशि दिलवाने का झांसा देकर 22 लाख 63 हजार 355 रू की साईबर ठगी / धोखाधड़ी के मामले मे 01 गिरफ्तार

बिरला सन लाईफ की बीमा पॉलिसी की राशि दिलवाने का झांसा देकर 22 लाख 63 हजार 355 रूपये की साईबर ठगी / धोखाधड़ी के मामले मे 01 अभियुक्त को गाजियाबाद उत्तरप्रदेश से डिटेन कर किया गिरफ़्तार
प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार साईबर ठगी / धोखाधडी के प्रकरणो में वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत परबत सिंह अति. पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ एवं गजेन्द्र सिंह राव पुलिस उप अधीक्षक वृत्त प्रतापगढ के मार्गदर्शन में थानाधिकारी साईबर पुलिस थाना जिला प्रतापगढ़ हरिसिंह मय टीम द्वारा दिनांक 13.07.2025 को प्रकरण संख्या 02/2024 धारा 420 भा.द.स. एवं 66 सी, 66 डी आईटी एक्ट में 1 अभियुक्त शफीक अहमद को गाजियाबाद उ.प्र. से डिटेन कर गिरफ्तार किया गया।
घटना विवरणः दिनांक 11.05.2024 को प्रार्थी नानालाल लोहार ने उपस्थित थाना हो रिपोर्ट दी कि मैने बिरला सन लाईफ की बीमा पॉलिसी करवा रखी थी, जिसकी मेच्युरिटी से पहले ही मैने किस्त जमा करना बंद कर दिया था। उक्त बीमा पॉलिसियों में जमा राशि पुनः दिलवाने के नाम पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल किया व मेरी बीमा पॉलिसी की जमा राशि दिलाने के लिये दस्तावेज मांगे गये एवं जिन्होने अपने नाम मनोज पांडे, तथा एनपी सिंह एवं वीके सिंह बताया तथा जीबीआईसी के कार्यालय से बात करना बताते हुए विश्वास दिलाने के लिये उनके आधार कार्ड, पेन कार्ड की प्रतियां मुझे जरिये वाट्सअप के भेजे थे। इस कारण मुझे उनकी बात पर विश्वास हो गया तत्पश्चात उक्त मोबाईल नम्बरों से बात करने वाले व्याक्तियों के द्वारा मेरी बिरला सन लाईफ की बंद पडी बीमा पालिसी की जमा राषि का भुगतान करवाने के लिये अलग अलग प्रोसेस के नाम पर राशि जमा करवाने के लिये मुझे बार बार फोन किये एवं मेरी बीमा पॉलिसी के सम्पूर्ण दस्तावेज एवं जानकारी मुझे भेजी तो विश्वास करते हुए उनके बताये अनुसार मैने युपीआई आईडी फोनपे एवं आरटीजीएस के जरिये इन अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा बताये गये बैंक के खाता में दिनांक 15.04.2024 से अब तक कुल 2263355 रूपये की राशि अलग अलग समय में जमा करवाई गई। दिनांक 09.05.2024 से उन्होने अपने मोबाईल फोन स्वीच ऑफ कर लिये है। इस प्रकार से अभियुक्त के द्वारा प्रार्थी के साथ धोखाधडी करने की नियत से फसाकर उक्त राशि लेकर अपने सारे मोबाईल व कान्टेक्ट नंबर बंद कर प्रार्थी के साथ रूपया ऐंठ कर साईबर धोखाधडी की। जिस पर साईबर थाना प्रतापगढ पर प्रकरण संख्या 02/2024 धारा 420 भादस एवं 66सी, 66 डी आईटी एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
टीम द्वारा कार्यवाहीः घटना कि गंभीरता को देखते हुए प्रकरण दर्ज कर अभियुक्त के
ट्रांजेक्शन हेतु प्रयुक्त किये गये बैंक खाते फ्रिज करवाये गये एवं अनुसंधान शुरू किया गया। उक्त संबध में थानाधिकारी साइबर थाना द्वारा पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बसंल के निर्देशानुसार अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। हरिसिंह मय टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त बैंक खातो का स्टैंटमेंट प्राप्त कर खाता धारको के साथ अनुसंधान किया। प्राप्त बैंक रिकार्ड एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यो के आधार पर यह ज्ञात हुआ की अभियुक्त शफीक अहमद के खाते में ठगी की राशि गई है, जो वर्तमान में गाजियाबाद उत्तरप्रदेश में रह रहा है, अभियुक्त शफीक अहमद को गाजियाबाद उत्तरप्रदेश से डिटेन किया गया। पुछताछ में अभियुक्त ने बताया कि मेने गुगल से नम्बर सर्च किया तो मुझे नानालाल का यह नम्बर मिला जिस पर मेने नानालाल को कॉल कर उसकी बिरला सन लाईफ की बीमा पॉलिसी कि राशि रिफण्ड करवाने का लालच देकर राशि मेरे खाते में डलवादी। जिस पर अभियुक्त को बाद अनुसंधान दिनांक 13.07.2025 को घटना में संलिप्तता पाये जाने से गिरफ्तार किया गया। साथ ही घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्तो की तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त: 01. शफीक अहमद पिता खुर्शीद जाति मुसलमान उम्र 32 साल निवासी अहमद ए 153 एक्सटेंशन-2, शालीमार गार्डन मैन, साहिबाबाद, गाजियाबाद, उत्तरप्रदेश।

