भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत एवं नवनियुक्त जिला टीम का अरनोद में पार्टी पदाधिकारीयों द्वारा स्वागत

भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत एवं नवनियुक्त जिला टीम का अरनोद में पार्टी पदाधिकारीयों द्वारा स्वागत
प्रतापगढ़ / अरनोद में जिला अध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत , जिला महामंत्री नरेंद्र गिरी गोस्वामी, रवि जोशी , जिला उपाध्यक्ष वर्दीचंद धाकड़ , मीडिया प्रभारी गोपाल धाभाई एवं जिला आईटी सेल संयोजक कुनाल दसलानिया का अरनोद मंडल दौरे के दौरान गांव नौगांवा में मंडल महामंत्री पुष्कर डांगी के नेतृत्व में स्वागत किया गया । जिसमें मंडल अध्यक्ष बालूराम डांगी का सानिध्य रहा
व इस अवसर पर जीवन आंजना,
श्रीलाल आंजना, गणपत आंजना , बापूलाल आंजना, बाबूलाल डांगी , अभिषेक बहादुर मौजूद रहे । इसके पश्चात जिलाध्यक्ष कृष्णावत ने सिंगपुरिया माताजी एवं मोहड़ा के खेड़ी बोरिया हनुमानजी एवं सालमगढ़ के नीलकंठ महादेव मंदिर में विगत दिनों और सामाजिक तत्वों द्वारा की गई बालाजी की प्रतिमा तोड़ने की घटना का जायजा लिया और स्थानीय निवासियों से ताकि विस्तृत जानकारी ली ।
उन्होंने पुलिस एवं प्रशासन को दोषियों को जल्द से जल्द ढूंढ के सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए । इसके पश्चात फतेहगढ़ चौराहे पर मंडल महामंत्री कांति लाल मीणा के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष एवं जिला पदाधिकारियों का स्वागत किया गया , जिसमें स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे । आयोजित कार्यक्रमों में मंडल उपाध्यक्ष सोहन सिंह , सरपंच भेरुलाल मीणा , पंचायत समिति सदस्य खेमराज मीणा , पूर्व सरपंच रामप्रसाद , मुकेश , चुन्नीलाल मीणा , नारायण लाल मीणा, नानालाल मीणा, नंदलाल , पूर्व वार्ड पंच रमेश कटारा , कन्हैया लाल मीणा, हीरालाल मीणा, रघुनाथ रावल, किशन लाल मीणा , फतेह लाल मीणा, मुकेश पाटीदार, भारत सिंह , कन्हैया लाल , सीताराम , कालू लाल , नारायण लाल , लक्ष्मण , लालू राम , रामचंद्र आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

