Today's News

रिहाइशी इलाके में पहुंचा मगरमच्छ गांव में मचा हड़कंप 1 व्यक्ति जख्मी ।

नीमच जिले के नीमच सिटी थाना अंतर्गत आने वाले थड़ौली ग्राम पंचायत अंतर्गत आने वाले हनुमंतिया राव जी गांव में आज उस समय अपरा तफरी मच गई जब नदी में रहने वाला मगरमच्छ गांव के रिहायशी इलाके में विचरण करते हुए दिखा ग्रामीण भी उसके पीछे-पीछे दौड़ रहे थे इसी बीच इस 7 फीट के मादा मगरमच्छ जिसका वजन लगभग डेढ़ से 2 क्विंटल ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया इस घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है सर्वप्रथम सूचना पर नीमच सिटी पुलिस की 100 डायल पहुंची उसके बाद गांव के सरपंच गोपाल मीणा ने लगभग सुबह 7 बजे वन विभाग के डिप्टी रेंजर रमेश प्रजापति को सूचना दी 8 बजे के करीब डिप्टी रेंजर रमेश प्रजापति हनुमंतिया राव जी पहुंचे और रेस्क्यू कर रतनगढ़ से वन विभाग का वाहन बुलवाकर मादा मगरमच्छ को गांधी सागर के डेम में छोड़ा गया यह कोई पहली बार नहीं है जब पानी में रहने वाले जानवर का ग्रामीण क्षेत्रों में विचरण देखा गया है इससे पहले भी ऐसे कई मामले हो चुके हैं लेकिन पानी में रहने वाले जानवर का रिहायशी इलाकों में घुसना इंसानों के लिए काफी चिंता का विषय माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button