प्रतापगढ़

475 किलो 81 ग्राम अवैध डोडाचुरा व अवैध डोडाचूरा परिवहन में प्रयुक्त लोंडिग वाहन किया जब्त

475 किलो 81 ग्राम अवैध डोडाचुरा व अवैध डोडाचूरा परिवहन में प्रयुक्त लोंडिग वाहन किया जब्त

जब्त डोडाचूरा की अनुमानित कीमत 71 लाख 27 हजार रूपये देवगढ थाना और डीएसटी टीम की संयुक्त कार्यवाही

प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसिंह और नानालाल सालवी वृताधिकारी वृत धरियावद के मार्गदर्शन में थानाधिकारी देवगढ महेन्द्रसिंह मय जाप्ता और डीएसटी द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए 475 किलो 81 ग्राम अवैध डोडाचूरा को जब्त कर डोडाचूरा परिवहन में प्रयुक्त अशोक लिलेण्ड लॉडिग टैम्पो को जब्त किया गया। थाना देवगढ पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

घटना विवरणः- दिनांक 19.08.2025 को थानाधिकारी देवगढ मय जाप्ता द्वारा खुंटगढ चौराहे पर नाकाबंदी प्रारंभ की गयी। दौरान नाकाबंदी आने जाने वाले वाहनों को चैक किया जा रहा था। चिकलाड दिवाक माता फंटा की तरफ से एक सफेद रंग का अशोक लिलेण्ड लोडिंग टैम्पो आता हुआ दिखाई दिया। जिसको हाथ से रोकने का ईशारा किया जिस पर चालक द्वारा पुलिस जाप्ता को देख कर टेम्पू को रोड के साईड से निकाल कर कमलाकुडी से चौतरीया जाने वाले कच्चे रास्ते की तरफ जंगल में ले गया। घाटी के बीच में चढाव अधिक होने से मौके पर चालक ने अशोक लिलेण्ड लोडिंग टैम्पो छोड़कर जंगल के घने पेड व झांड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस टीम द्वारा टैम्पो नम्बर जीजे-08 एडब्ल्यू-6940 की तलाशी लेने पर टैम्पो में काले रंग के 23 कट्टो में कुल 475 किलो 81 ग्राम अवैध डोडाचूरा मिला। जिसको जब्त किया जाकर थाना देवगढ पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button