अजमेर डिस्कॉम प्रतापगढ़ में वृतं स्तरीय समझौता समिति की मीटिंग का किया आयोजन

अजमेर डिस्कॉम प्रतापगढ़ में वृतं स्तरीय समझौता समिति की मीटिंग का किया आयोजन
प्रतापगढ़। अजमेर डिस्कॉम प्रतापगढ़ में वृतं स्तरीय समझौता समिति की मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें संबंधित उपखण्ड कार्यालय के मार्फत 5.00 लाख रूपये की विवादित राशि के 32 प्रकरण प्राप्त हुए जिनका निस्तारण कर संबंधित उपभोक्ताओं को 2.21 लाख रूपये की राहत प्रदान कर समायोजन किया गया एवं शेष राशि 2.79 लाख रूपये उपभोक्ताओं से जमा करवायी गयी। उक्त निर्णय समिति द्वारा सर्वसहमति से लिया गया। अतः सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि आपको भी विद्युत कनेक्शन के बिलों में पेंडिंग वी.सी.आर. (सतर्कता जांच प्रतिवेदन/ ऑडिट द्वारा चार्ज की गई राशि आदि के संबंध में कोई शिकायत हो तो विवादित राशि में से निगम नियमानुसार निर्धारित राशि एवं समझौता समिति की निर्धारित फीस संबंधित उपखण्ड कार्यालय में जमा करवा कर वृत स्तरीय समझौता समिति के माध्यम से अपने प्रकरण का निस्तारण करवा कर उक्त योजना का लाभ उठा सकते हैं।

