प्रतापगढ़
सुरक्षित इंटरनेट दिवस कल मनाया जाएगा
प्रतापगढ़। भारत सरकार के इलेक्ट्रोनिकी एवं सूचना प्रोद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 11 फरवरी 2025 को “सुरक्षित इंटरनेट दिवस” का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य आमजन को साइबर जागरूक करना है। एनआईसी के कमल नयन पांड्या ने बताया की इस अवसर पर प्रतापगढ़ जिले के सरकारी विद्यालयों और कार्यालयों में साइबर सुरक्षा पर सेमिनार, वर्कशॉप और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों और सरकारी कर्मचारियों को इंटरनेट से जुड़े खतरों, साइबर अपराधों से बचाव और ऑनलाइन सुरक्षा के उपायों के बारे में जानकारी दी जाएगी। यह प्रयास सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए जागरूक करने और साइबर अपराधों से बचाव के लिए मार्गदर्शन देने का उद्देश्य रखता है।

